सुम्बुल तौकीर खान पर झपट पड़ा बंदर, एक्ट्रेस ने शेयर की बाजू में लगी चोट की तस्वीर
Updated on
23-03-2023 09:05 PM
सुम्बुल तौकीर खान बड़ी हंसी-खुशी के साथ बेस्ट फ्रेंड और एक्ट्रेस उल्का गुप्ता के साथ अपने पहले ट्रिप पर निकली थीं। दोनों सखियां ऊटी में छुट्टियां मना रही थीं। लेकिन यहां उनके साथ एक दुर्घटना हो गई। दरअसल सुम्बुल को एक बंदर ने नोंच लिया, जिसके कारण एक्ट्रेस की बाजू पर खरोंच आ गई। सुम्बुल ने सोशल मीडिया कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
Sumbul Touqeer Khan वैसे तो 'इमली' शो से ही घर-घर मशहूर थीं, लेकिन 'बिग बॉस 16' ने उनकी पॉपुलैरिटी और भी बढ़ गई। पिछले दिनों ही सुम्बुल तौकीर ने मुंबई में नया घर खरीदा। चूंकि अब सुम्बुल नए प्रोजेक्ट्स में बिजी हो जाएंगी, इसलिए इससे पहले ही उन्होंने छुट्टियों पर जाने का प्लान बनाया। वह सामान पैक कर दोस्त Ulka Gupta के साथ ऊटी घूमने निकल गईं।
सुम्बुल ने शेयर कीं ट्रिप की तस्वीरें
अपनी इस ट्रिप से सुम्बुल तौकीर खान रोजाना इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं। हाल ही जब वह घूम रही थीं तो एक बंदर ने उन पर झपट्टा मार दिया और नोंच लिया। इस कारण सुम्बुल को खरोंच आ गई। सुम्बुल ठीक हैं और उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर चोट के साथ-साथ बंदर की भी तस्वीर शेयर की।
हाइएस्ट पेड टीवी एक्ट्रेसेस शुमार
सुम्बुल के करियर की बात करें तो वह बचपन से ही एक्टिंग और डांस के फील्ड में सक्रिय रही हैं। उन्होंने बचपन में 'डीआईडी लिटिल मास्टर्स' में हिस्सा लिया था। लेकिन सुम्बुल को स्टारडम तब मिला, जब वह 'इमली' सीरियल में नजर आईं। इस शो ने सुम्बुल तौकीर को टीवी की हाइएस्ट पेड टीन स्टार्स में शुमार कर दिया। 'बिग बॉस 16' से सुम्बुल का स्टारडम और बढ़ गया। सलमान खान के इस शो में सुम्बुल की शिव ठाकरे, निमृत कौर अहलूवालिया, एमसी स्टैन और अब्दु रोजिक के साथ बॉन्डिंग को काफी पसंद किया गया। सुम्बुल अब वेकेशन से लौटने के बाद शूटिंग में बिजी हो जाएंगी। वह जल्द ही बेस्ट फ्रेंड और 'इमली' को-स्टार फहमान खान के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी।
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…