चंद्र, गुरु, शुक्र... आसमान में एक साथ दिखे तीन ग्रह, सोशल मीडिया पर वायरल यह दुर्लभ नजारा
Updated on
25-02-2023 10:14 PM
नई दिल्ली: आपने कभी आसमान में तीन ग्रहों को एक साथ एक सीधी लाइन में देखा है। यह हैरतअंगेज नजारा बीती 22 फरवरी को देश सहित दुनिया में देखने को मिला। जब आसमान में शुक्र, गुरु और चंद्रमा एक साथ सीधी लाइन में नजर आए। इस अद्भुत नजारे की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है। कोई ट्विटर पर तो कोई फेसबुक पर इस दुर्लभ नजारे की वीडियो शेयर कर रहा है।ये शानदार घटना पूरी दुनिया में देखा गया। इन तीनों ने खगोलीय पिंडो ने बुधवार की रात को आसमान में एक बेहद ही खूबसूरत ट्रिफेक्टा बनाया जिसका खगोलविदों ने भरपूर आनंद लिया।बता दें कि पृथ्वी का रहस्मयी जुड़वां शुक्र ग्रह और हमारे सौर परिवार का सबसे चमकीला ग्रह जुपिटर/बृहस्पति धीरे-धीरे एक दूसरे के करीब आ रहे हैं जो कि 1 मार्च को एक संयोजक का निर्माण करने वाले हैं। बुधवार को सूर्य के अस्त होने के तुरंत बाद चंद्रमा भी उनसे जुड़ गया।
भारत सहित दुनिया भर के लोगों ने आसमान में चमकीले ग्रहों को देखा, जब वे एक-दूसरे के करीब आए थे। यह इतना चमकदार नजरा था कि कभी-कभी इसे दिन के उजाले में भी देखा जा सकता है।
खगोलीय पिंडो की अध्ययन करने वालीं दुनियाभर की एजेंसियों ने इस दुर्लभ नजारे को अपने उपकरणों (मोबाइल या कैमरों) में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यूके स्पेस एजेंसी ने इस तस्वीर को 22 फरवरी की शाम को ली है। एजेंसी का कहना है कि 1 मार्च को और सुंदर नजारा देखने को मिलेगा।
आसमान में दिखे दुर्लभ नजारे पर भारतीय यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूज़र ने लिखा है- बहुत ही सुंदर नजारा है। जिसने भी इस नजारे को देखा वह आश्चर्यचकित नजर आया।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…