बाजार के मुकाबले एयरपोर्ट पर ज्यादा बिक रही है शराब, सब पर भारी व्हिस्की, यह रिपोर्ट तो पढ़ लीजिए
Updated on
26-09-2025 02:51 PM
नई दिल्ली: इस खबर को देख कर ऐसा लगता है कि भारतीय हवाई अड्डों पर यात्री शराब की जम कर खरीदारी कर रहे हैं। इसका खुलासा IWSR ड्रिंक्स मार्केट एनालिसिस (Drinks Market Analysis) से हुआ है। इस रिपोर्ट के अनुसार, साल 2024 में भारत के ड्यूटी-फ्री शॉप और ट्रैवल रिटेल में शराब की बिक्री में 13% की वृद्धि हुई है। इसके उलट यदि घरेलू बाजार में देखें तो इस दौरान शराब की बिक्री में बढ़ोतरी महज 6% ही बढ़ी है। इसका मतलब है कि हवाई अड्डों पर शराब की बिक्री, सामान्य दुकानों से ज्यादा तेजी से बढ़ रही है।
एयरपोर्ट पर व्हिस्की का जलवा
इस दौरान एयरपोर्ट पर व्हिस्की की बिक्री में भी जबरदस्त उछाल आया है। कुल बिक्री में व्हिस्की का हिस्सा तीन-चौथाई है। इसकी बिक्री में 12% की वृद्धि हुई है। वहीं, भारत के घरेलू बाजार में व्हिस्की की बिक्री 8% घट गई। IWSR में GTR (ग्लोबल ट्रैवल रिटेल) की सीनियर इनसाइट्स मैनेजर शार्लोट रीड ने हमारे सहयोगी ईटी को बताया, "अगले पांच सालों में भारतीय यात्रियों की संख्या 50% बढ़ने की उम्मीद है। साथ ही, शराब की बिक्री भी तेजी से बढ़ रही है। इससे साफ है कि भारतीय यात्री ग्लोबल ट्रैवल रिटेल की सफलता के लिए बहुत जरूरी होंगे।"
एयरपोर्ट रिटेल महत्वपूर्ण
दरअसल, ग्लोबल ट्रैवल रिटेल, शराब कंपनियों के लिए एक महत्वपूर्ण जरिया बनता जा रहा है। खासकर ऐसे समय में जब शराब उद्योग में बिक्री स्थिर हो गई है। अनुमान है कि 2024 से 2029 के बीच ग्लोबल TBA (टोटल बेवरेज अल्कोहल) की खपत स्थिर रहेगी। लेकिन IWSR का अनुमान है कि GTR में बिक्री 3% की दर से बढ़ेगी। एशिया में यह दर 4% तक हो सकती है। वैसे भी भारत में मध्यम वर्ग बढ़ रहा है। लोगों की आमदनी बढ़ रही है और उनकी खर्च करने की आदतें भी बदल रही हैं। इसका असर हवाई अड्डों पर भी दिख रहा है।
भारतीयों के बीच ट्रेवल डिमांड बढ़ी
रीड आगे कहती हैं, "भारत में लोगों की आमदनी और घूमने-फिरने की मांग, दुनिया के बाकी देशों के मुकाबले तेजी से बढ़ रही है। इससे ग्राहकों के खर्च करने के तरीके बदलेंगे और GTR में मांग बढ़ेगी।" उनके अनुसार, भारतीय ग्राहक अब सिर्फ कीमत और जरूरत के हिसाब से नहीं खरीदते। वे ब्रांड और अनुभव को भी महत्व देते हैं। खासकर Gen Z और मिलेनियल पीढ़ी के लोग। रेडिको खेतान के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर अमर सिन्हा का कहना है कि यात्री हवाई अड्डे पर समय बिताते हुए ब्रांडों को देखते हैं। खासकर प्रीमियम और लग्जरी ब्रांडों को। उनके अनुसार, "लोगों के पास हवाई अड्डे पर घूमने-फिरने और ब्रांडों को देखने का काफी समय होता है। इससे उन्हें खरीदने से पहले ब्रांड के बारे में जानने का मौका मिलता है।" वे आगे कहते हैं, "दुनिया भर के हवाई अड्डे ब्रांडों को लोकप्रिय बनाने के लिए सबसे अच्छी जगह हैं। खासकर प्रीमियम और लग्जरी सेगमेंट में।"
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
नई दिल्ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्त किया है। अनुराग जैन मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…