विस्तारा की 100 से अधिक फ्लाइट कैंसल, दो और कंपनियां आ सकती हैं चपेट में, बढ़ सकता है किराया
Updated on
03-04-2024 02:03 PM
नई दिल्ली: देश के एविएशन सेक्टर में तेजी से उड़ान भर रही विस्तारा एयरलाइंस (Vistara Airlines) के सामने अचानक संकट खड़ा हो गया है। बीमारी का हवाला देते हुए बड़ी संख्या में पायलट सिक लिव पर जा रहे हैं। इससे हवाई जहाजों को उड़ाने के लिए पर्याप्त संख्या में पायलट और क्रू मेंबर नहीं मिल रहे और इस कारण सोमवार और मंगलवार को दो दिनों में ही विस्तारा की दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों से टेक ऑफ होने वाली 100 से अधिक फ्लाइट कैंसल हो गईं। कम से कम इतनी ही फ्लाइट आधा घंटे और इससे काफी देरी से टेक ऑफ कर सकीं। फ्लाइट कैंसल होने की यह संख्या मंगलवार-बुधवार की देर रात तक 70 तक पहुंच सकती है। फ्लाइट के कैंसल और डिले होने से विस्तारा से उड़ान भरने वाले यात्रियों के सामने बड़ी दिक्कत हो रही है।
सूत्रों का कहना है कि एयरलाइंस के साथ नौकरी के नए कॉन्ट्रैक्ट और विस्तारा के एयर इंडिया में संभावित विलय के चलते सीनियर पायलट (कमांडर) सिक लिव पर जा रहे हैं। विस्तारा के कमांडरों को एयरलाइंस के एयर इंडिया में विलय होने पर अपनी वरिष्ठता और देश-विदेशों के स्लॉट को लेकर भी चिंता है, जिसमें उन्हें अपनी अनदेखी होने का डर है। दूसरी तरफ वे नए कांट्रैक्ट को लेकर चिंतित हैं, जिसमें उन्हें अपनी सैलरी, डयूटी ऑवर और मिलने वाले विभिन्न तरह के भत्तों में कमी लग रही है। इसी के साथ उन्हें अपनी निजी, पारिवारिक और सामाजिक जिंदगी पर भी असर पड़ता दिखाई दे रहा है, क्योंकि उन्हें नॉन डयूटी के समय भी अलर्ट मोड में रहना पड़ेगा।
DGCA ने मांगी रिपोर्ट
सूत्रों का कहना है कि इन तमाम वजहों से फिलहाल 70 हवाई जहाजों के बेड़े वाली एयरलाइंस विस्तारा के A-320 फैमिली के अधिकतर सीनियर पायलट अचानक सिक लिव ले रहे हैं। इसका असर विस्तारा पर जबरदस्त पड़ रहा है, क्योंकि इसके 70 हवाई जहाज वाले बेड़े में 63 एयरबस-320 फैमिली के ही हैं। इनमें 53 हवाई जहाज ए-320 नियो और 10 एयरक्राफ्ट एयरबस-321 वाले हैं, जबकि सात हवाई जहाज बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर हैं। अधिकतर एयरक्राफ्ट एयरबस फैमिली के होने और इन्हीं प्लेन के अधिकतर पायलटों के बीमारी और अन्य वजहों से छुट्टी पर जाने से विस्तारा के सामने संकट है।
यात्रियों के सोशल मीडिया पर विस्तारा के खिलाफ नाराजगी जाहिर करने के बाद एविएशन रेगुलेटर DGCA ने इस पर संज्ञान लेते हुए विस्तारा से इस समस्या को जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि विस्तारा अपनी फ्लाइटों के कैंसल और डिले होने की हर दिन की वजह समेत रिपोर्ट उन्हें पेश करे। DGCA ने कहा है कि विभिन्न वजहों से क्रू मेंबर की पर्याप्त उपलब्धता ना होने से विस्तारा की फ्लाइट डिस्टर्ब हो रही हैं। ऐसे में विस्तारा को उसकी हर दिन की फ्लाइटस कैंसल और डिले होने की जानकारी देने के आदेश दिए हैं। साथ ही नियमों के तहत फ्लाइट कैंसल या अधिक समय तक डिले होने पर यात्रियों को टिकट का पूरा पैसा वापस करने, उनके लिए वैकल्पिक फ्लाइट का प्रबंध कराने और अन्य तरह की तमाम सुविधाएं देने के भी आदेश दिए गए हैं।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…