Select Date:

पाकिस्तान में अस्पताल की छत पर मिलीं 200 से ज्यादा लाशें

Updated on 15-10-2022 05:13 PM

पाकिस्तान के मुल्तान शहर में एक अस्पताल की छत से 200 से ज्यादा सड़ी-गली लाशें मिली हैं। सरकार ने निश्तार हॉस्पिटल के शवगृह से जुड़े इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दर्जनों शव अस्पताल की छत पर बने कमरे में पाए गए। वहीं, सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही खबरों के मुताबिक सैकड़ों शव हॉस्पिटल की छत से बरामद हुए हैं। इनमें से कई के बॉडी पार्ट्स भी गायब हैं। सरकार की ओर से अब तक न तो इन खबरों की पुष्टि की गई है और न ही इनका खंडन किया गया है। अधिकारियों ने अभी तक शवों की सही संख्या भी नहीं बताई है। 

पंजाब के मुख्यमंत्री के सलाहकार तारिक जमां गुर्जर ने कहा कि एक व्हिसलब्लोअर ने उन्हें निश्तार अस्पताल के मुर्दाघर की छत पर शवों के सड़ने की जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'मैं निश्तार अस्पताल के दौरे पर गया था, तभी एक शख्स मेरे पास आया और कहा कि अगर आप कोई अच्छा काम करना चाहते हैं तो मुर्दाघर जाएं और उसकी जांच करें।'

'मोर्चरी का दरवाजा खोलने को तैयार नहीं थे कर्मचारी'
गुर्जर ने कहा कि जब वह वहां पहुंचे तो कर्मचारी मोर्चरी का दरवाजा खोलने को तैयार नहीं थे। उन्होंने कहा, 'मैंने उन्हें धमकी दी और कहा कि अगर इसे अभी नहीं खोला गया तो मैं आप लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराऊंगा। इसके बाद वे मुर्दाघर का दरवाजा खोलने के लिए तैयार हुए। जैसे ही मैंने अंदर कदम रखा, यह देखा कि वहां करीब 200 शव पड़े हुए हैं। इनमें पुरुषों और महिलाओं के भी शव थे, जो नग्न अवस्था में थे और सड़ रहे थे।'

'क्या बेचे जाते थे ये शव?'
तारिक जमां गुर्जर ने कहा कि जब उन्होंने इसे लेकर डॉक्टर्स से सवाल किया तो उन्हें बताया गया कि ये मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। मैंने पूछा, 'क्या आप लोग इन शवों को बेचते हैं?' इस पर जवाब दिया गया कि आप जैसा सोच रहे हैं, वैसा नहीं है। गुर्जर ने कहा कि उन्होंने अपने 50 साल के जीवन पहले कभी भी ऐसा नहीं देखा था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.