Select Date:

46 हजार से ज्यादा लोगों ने पिछले महीने खरीदीं टाटा कंपनी की कारें, फेस्टिवल सीजन का असर रहा फीका

Updated on 02-12-2023 02:39 PM
टाटा मोटर्स ने नवंबर 2023 की कार सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है और बीते 30 दिनों में इस देसी ऑटोमोबाइल कंपनी ने यात्री वाहन और व्यावसायिक वाहन सेगमेंट में 74 हजार से ज्यादा गाड़ियां बेचीं। टाटा मोटर्स के लिए पिछला महीना घरेलू बाजार में बिक्री और एक्सपोर्ट के लिहाज से अच्छा नहीं रहा, क्योंकि कॉमर्शियल वीइकल सेगमेंट में इस कंपनी ने 4 फीसदी और पैसेंजर वीइकल सेगमेंट में टाटा ने एक फीसदी की सालाना रूप से कमी दर्ज की है।

किस सेगमेंट में कितने कॉमर्शियल वीइकल बिके?
टाटा मोटर्स के व्यावसायिक वाहन सेगमेंट की नवंबर 2023 सेल्स रिपोर्ट देखें तो एचसीवी ट्रक सेगमेंट में 8253 वाहन बिके। वहीं, आईएलएमसीवी ट्रक्स सेगमेंट में 4385 वाहन बिके। पैसेंजर कैरियर सेगमेंट में टाटा मोटर्स ने पिछले महीने 2130 वाहन बेचे। इसके बाद सीवी आईबी सेगमेंट में कुल 1450 वाहन बिके। कुल मिलाकर टाटा मोटर्स के कॉमर्शियल वीइकल सेगमेंट में 28,029 वाहन बिके और यह 4 फीसदी की सालाना कमी के साथ है।

टाटा मोटर्स ने कितने पैसेंजर वीइकल्स बेचे?
टाटा मोटर्स ने पैसेंजर वीइकल सेगमेंट में बीते नवंबर में कुल 46,143 गाड़ियां बेचीं और यह पिछले साल समान अवधि में बिकीं 46,425 यूनिट के मुकाबले एक पर्सेंट कम है। टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में सालाना रूप से 7 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। जिस तरह की उम्मीदें टाटा मोटर्स को फेस्टिवल सीजन से थी, वह पूरी होती बिल्कुल भी नहीं दिख

टाटा की पॉपुलर कारें
आपको बता दें कि टाटा मोटर्स ने हैचबैक, सेडान और एसयूवी सेगमेंट में एक से बढ़कर एक कारें पेश की हैं। हैचबैक सेगमेंट में टियागो और ऑल्ट्रोज, सेडान सेगमेंट में टिगोर और एसयूवी सेगमेंट में पंच, नेक्सॉन, हैरियर और सफारी जैसी गाड़ियां हैं। टाटा की टियागो ईवी, टिगोर ईवी और नेक्सॉन ईवी जैसी इलेक्ट्रिक कारों की भी अच्छी बिक्री होती है। नेक्सॉन टाटा मोटर्स की टॉप सेलिंग कार है और इसके बाद पंच का नंबर आता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.