Select Date:

आधा दर्जन से ज्यादा कप्तान-उपकप्तान, विराट कोहली के बाद टीम इंडिया की हालत खस्ता

Updated on 28-12-2022 08:15 PM
नई दिल्ली: विराट कोहली ने साल 2022 की शुरुआत में टेस्ट कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। खेल के सबसे बड़े फॉर्मेट में कप्तानी छोड़ते ही एक युग का अंत हुआ था क्योंकि वह पहले ही टी-20 और वनडे की कप्तानी से भी हट चुके थे। एग्रेसिव कप्तान माने जाने वाले विराट के जाने के बाद भारतीय टीम में लीडरशीप की कमी साफ झलकती है। टीम में उथल-पुथल का दौर लगातार जारी है। उत्तराधिकारी बनाए गए रोहित शर्मा खराब फिटनेस के चलते बीच-बीच में गायब हो जाते हैं। 'कोहली काल' के BCCI ने बाद कुल मिलाकर 8 खिलाड़ियों को लीडरशीप के रोल में आजमाया जा चुका है।

आधा दर्जन से ज्यादा नाम

  1. रोहित शर्मा
  2. केएल राहुल
  3. ऋषभ पंत
  4. जसप्रीत बुमराह
  5. शिखर धवन
  6. हार्दिक पंड्या
  7. रविंद्र जडेजा
  8. सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव उपकप्तान

दरअसल, भारत और श्रीलंका के बीच अगले साल 3 जनवरी से तीन टी-20 और इतने ही मैच की वनडे सीरीज खेली जानी है। बीती रात बीसीसीआई ने टीम का ऐलान किया। टी-20 सीरीज के लिए कप्तानी हार्दिक पंड्या को सौंपी गई। सूर्यकुमार यादव उपकप्तान बनाए गए हैं जबकि वनडे टीम की कमान रोहित शर्मा को ही थमाई गई है। उपकप्तानी केएल राहुल करेंगे।

सूर्या को रिटर्न गिफ्ट

हाल ही में वनडे में दोहरा शतक जड़ने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को ऋषभ पंत पर तरजीह दी गई है। ईशान ने वनडे और टी20 दोनों टीम में जगह बनाई है। टी20 टीम में संजू सैमसन को भी रखा है लेकिन उन्हें विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर जगह देने की बजाए स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के तौर पर जगह मिली है। केएल राहुल टी-20 टीम में नहीं ऐसे में जोरदार फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव को टीम का वाइस कैप्टन बनाया गया है। आईपीएल में महंगे बिके तेज गेंदबाज शिवम मावी और मुकेश कुमार को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है।
भारत की टी-20 टीम: हार्दिक पंड्या (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (उप कप्तान), दीपक हूडा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी और मुकेश कुमार।

भारत की वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
 21 July 2026
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
 21 July 2026
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
 21 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
 20 July 2026
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में जहां एक तरफ विजेता टीमों का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज होता है, वहीं दूसरी तरफ उन टीमों का दर्द भी कम नहीं होता…
 20 July 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…
 20 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है। टी20 सीरीज में 4-0 से हारने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज को भी नहीं जीत पाई। पहले मैच…
Advt.