फ्लाइट में केबिन बैगेज से चुराए एक करोड़ रुपये से ज्यादा, इस शख्स ने चोरी के लिए लगाया ऐसा दिमाग
Updated on
20-05-2024 02:17 PM
नई दिल्ली: देश में एक शख्स ने फ्लाइट में यात्रियों के सामान से एक करोड़ से भी ज्यादा रुपयों की चोरी की है। यह शख्स चोरी के खासतौर पर ऐसे बुजुर्गों को निशाना बनाता था, जिन्हें चलने में परेशानी होती थी और फ्लाइट में पहले चढ़ने की परमीशन दी जाती थी। इस शख्स का नाम राजेश कपूर है। पहाड़गंज निवासी राजेश कपूर अलग-अलग भारतीय फ्लाइट्स में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता रहा है। राजेश चोरी करने के लिए ऐसे बुजुर्गों के साथ विमान में चढ़ जाता था, जिन्हें चलने में परेशानी होती थी और उन्हें पहले चढ़ने की अनुमति मिली होती थी। राजेश फ्लाइट में चढ़ जाता और जब वह अपनी सीट पर सामान रखने में लगे होते थे, तभी वह जल्दी से उनका सामान खोलकर कीमती चीजें चुरा लेता था। ऐसा उसने कई बार किया और लाखों रुपयों का सामान चुरा लिया। अब वह पकड़ में आया है। दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि वह करीब 200 फ्लाइट्स में यात्रा कर चुका है। चोरी के लिए उसने कई बार अपने मृत भाइयों के पहचान पत्र और फोन नंबर का इस्तेमाल किया था।
इस तरह पकड़ा गया
राजेश कपूर 11 अप्रैल तक अलग-अलग उड़ानों में ऐसे ही चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। इस दौरान हैदराबाद से दिल्ली जा रही एक महिला ने पुलिस से शिकायत की कि उसके हैंडबैग से 7 लाख रुपये के गहने चोरी हो गए हैं। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले की जांच की। इससे पहले 2 फरवरी को एक दूसरे यात्री ने भी पुलिस में शिकायत की थी कि उसका 20 लाख रुपये के कीमती सामान गायब हो गए हैं। पुलिस ने जांच के बाद उसे 13 मई को गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस एयरपोर्ट सुरक्षा कैमरों, एयरलाइन डेटा और कॉल रिकॉर्ड की मदद से उसे पकड़ने में कामयाब रही है।
ऐसे हुआ शक
रिपोर्ट के मुताबिक, राजेश ने अकेले एक साल में कम से कम 200 से ज्यादा उड़ानें भरी थीं। उसने कई बार अपने मृत भाइयों के क्रेडेंशियल और फ़ोन नंबर का इस्तेमाल करके एक दिन में कई बार सफर किया था। वह अपना फ़ोन बंद रखता था, कभी-कभार ही उसे चालू करता था। पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, अगर राजेश ने अपने टिकट के लिए औसतन 7,500 रुपये का भुगतान किया है, तो उसने इन 200 उड़ानों पर करीब 15 लाख रुपये खर्च किए होंगे, लेकिन चोरी के सिर्फ़ चार मामलों में उसे जो रिटर्न मिला है, वह लगभग 1 करोड़ रुपये है।
पहाड़गंज में चलाता है होटल
राजेश पहाड़गंज में रिकी डीलक्स नाम का होटल चलाता है, उसका मनी-चेंजिंग का व्यवसाय है और दिल्ली में मोबाइल फोन रिपेयर की दुकान भी है। वह दिल्ली से कनेक्टिंग फ्लाइट्स पर चढ़ता था, जो शिकागो और न्यूयॉर्क जैसे बिजी अंतरराष्ट्रीय सेंटर्स से अमृतसर, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे भारतीय शहरों में आने वाले यात्रियों को ले जाती हैं।
ऐसे करता था चोरी
सीनियर सिटीजन को अक्सर पहले बोर्डिंग दी जाती है। इसलिए राजेश भी प्राथमिकता बोर्डिंग पाने के लिए भुगतान करता था। इस समय केबिन में बहुत ही कम लोग होते और ओवरहेड डिब्बे सभी खुले होते हैं। वहां पहुंचने के बाद राजेश हैंडबैग पीछे खिसकाकर उसमें खोजबीन कर कीमती चीजें चुराता और उसे वापस बंद करके रख देता। इस तरह की कनेक्टिंग फ्लाइट्स में सवार ज़्यादातर बुज़ुर्ग पहले से ही परेशान रहते हैं। उन्हें लंबी इमिग्रेशन और दूसरी जांचों से गुजरना पड़ता है। वह भी लंबी फ्लाइट्स खत्म करने के बाद विदेशों से अपने घर लौटते हैं। राजेश उनकी इसी थकान का फ़ायदा उठाता था।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…