Select Date:

सरकार से ज्यादा शिक्षकों को ऊपरवाले पर भरोसा, मखदूम शाह बाबा के मजार पर चादरपोशी

Updated on 03-06-2023 06:44 PM
हाजीपुर: धरना, प्रदर्शन, नारेबाजी और पुतला दहन बिहार में शिक्षक बहाली नियमावली को लेकर यही चल रहा है। जब सरकार पर कोई असर नहीं हुआ तो नियोजित शिक्षकों ने ऊपर वाले पर भरोसा जताया है। बिहार सरकार को सद्बुद्धि आए इसके लिए नियोजित शिक्षकों ने मजार पर चादरपोशी कर इबादत की। अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे नियोजित शिक्षकों का मानना है कि मजार पर चादरपोशी के बाद सरकार को सद्बुद्धि आएगी और उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा मिल जाएगा।

अब सरकार पर नहीं, ऊपरवाले पर भरोसा


बड़ी संख्या में सभी धर्मों के शिक्षकों का जुटान महुआ के प्रसिद्ध मखदूम शाह बाबा के मजार पर हुआ। पहले शिक्षकों ने मजार पर चादरपोशी की, फिर सरकार को सद्बुद्धि आए इसके लिए इबादत की। शिक्षकों का मानना है कि इसके पहले भी मखदूम शाह बाबा के मजार पर चादरपोशी करने और इबादत करने से उनकी मांगें पूरी हुई थी। इसलिए उन्हें उम्मीद है कि इस बार फिर सरकार को सद्बुद्धि आएगी और उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा प्राप्त हो जाएगा।

सरकार को सद्बुद्धि की उम्मीद

इस मामले पर स्थानीय पंचायत शिक्षक मोहम्मद आसिफ ने बताया कि अपनी जायज मांग को लेकर हम लोग मखदूम शाह बाबा के दरबार में आए हैं। यहां हमलोगों ने अकीदत की है। यहां जो भी मन्नतें मांगी जाती है, वो पूरी होती है। इसके पहले भी हम लोग आंदोलन किए थे तो इनके दरबार में आए थे और वो मांगें पूरी हुई थी। हम पूरी उम्मीद के साथ आए हैं। उम्मीद है कि यहां आने के बाद सरकार को सद्बुद्धि आएगी।

शिक्षक भर्ती नियमावली का विरोध


नियोजित शिक्षकों का मानना है कि मन्नत मांगने से उनकी दुआ कबूल होगी। राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए सरकार के खिलाफ नियोजित शिक्षक लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। शिक्षकों का मानना है कि उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा मिलनी चाहिए। पुरानी पेंशन योजना भी लागू होनी चाहिए। साथ ही अध्यापक नियुक्ति नियमावली को निरस्त भी किया जाना चाहिए। नियोजित शिक्षक लगातार सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने चादरपोशी कर सरकार के लिए सद्बुद्धि मांगा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर भारत में दिखाई देना बंद हो गया था, जिसके बाद इस पर सोशल मीडिया और राजनीतिक…
 28 July 2026
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
 28 July 2026
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
 27 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान में अब केवल तीन दिन का वक्त बचा है। इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को एक और बड़ा…
 27 July 2026
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
 27 July 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
 27 July 2026
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
Advt.