ज्यादातर युवा अटैचमेंट के साथ Email नहीं भेज सकते, AI के दौर की कड़वी सच्चाई
Updated on
24-03-2023 06:25 PM
नई दिल्ली: एक दौर वो था जब देश में कंप्यूटर के इस्तेमाल को लेकर लोग डरते थे। लोगों के मन में ऐसी दहशत थी कि मानो अगर कंप्यूटर के कीबोर्ड का एक बटन भी गलती से दब गया तो तबाही मच जाएगी। हालांकि वक्त के साथ-साथ लोग कंप्यूटर के साथ फ्रेंडली हुए। आज कंप्यूटर के बिना कोई काम संभव नहीं है। मगर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में लोगों को बहुत हाई टेक होने की जरूरत है, तभी दुनिया की नई-नई टेक्नोलॉजी को समझना आसान होगा। लेकिन आपको जानकर शायद ताज्जुब होगा कि आज भी देश में ज्यादातर युवा डॉक्यूमेंट अटैचमेंट के साथ ईमेल नहीं भेज पाते हैं। एक्सपर्ट अतुल ठाकुर के विश्लेषण से पता चलता है कि भारत के युवा पूरी तरह से डिजिटल दुनिया के लिए तैयार नहीं हैं। एनएसओ की ओर से जारी एक मल्टीपल इंडिकेटर सर्वे में कुछ चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।
अटैचमेंट के साथ ईमेल भेजना मुश्किल
सर्वे के मुताबिक, भारत में 15 से 29 आयु वर्ग में केवल 31.1% पुरुष और 22.1% महिलाएं अटैचमेंट के साथ ईमेल भेज सकते हैं। मोटे तौर पर देखा जाए तो पुरुषों की आधी आबादी और एक तिहाई महिला आबादी किसी फाइल या फोल्डर को कॉपी या मूव कर सकती हैं। ऐसा ही मिलता जुलता अनुपात कॉपी-पेस्ट टूल के इस्तेमाल को लेकर है। भारत मेंं 24.7% पुरुष और 16.8% महिलाएं ही सॉफ्टवेयर को डाउनलोड और इंस्टॉल करने में सक्षम हैं। स्प्रेडशीट का उपयोग करने वाले या कोड लिखने वालों का प्रतिशत और भी छोटा है।
40% से कम महिलाओं के पास अपना मोबाइल फोन
आज पूरी दुनिया में डिजिटल पेमेंट और अन्य डिजिटल सेवाओं के लिए मोबाइल फोन बेहत जरूरी होता है। लेकिन सर्वे के मुताबिक भारत में 15 से 29 आयु वर्ग में केवल 50% पुरुषों और 40% से कम महिलाओं के पास अपना मोबाइल फोन है। पंजाब, झारखंड और गुजरात में लैंगिक अंतर सबसे अधिक है, जहां महिलाएं लगभग 18 प्रतिशत अंकों से पीछे हैं। फोन का स्वामित्व भी राज्य के अनुसार अलग-अलग होता है। सर्वे के अनुसार, केरल में फोन वाले रखने वाले लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है।
केरल के युवा ईमेल के सबसे ज्यादा जानकार
ईमेल भेजने की कला भी राज्य और लिंग के अनुसार अलग-अलग होते हैं। केरल में 15-29 आयु वर्ग के 73% से अधिक पुरुष और महिलाएं अटैचमेंट के साथ ईमेल भेज सकते हैं। असम में इस आयु वर्ग में केवल 17% पुरुष और 10.3% महिलाएं ऐसा कर सकती हैं।
इन राज्यों के युवा कॉपी और पेस्ट में पीछे
15-29 आयु वर्ग में प्रत्येक 10 पुरुषों और महिलाओं में से करीब 9 को कॉपी-पेस्ट टूल का सटीक इस्तेमाल करना आता है। मगर भारत के बिहार, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और असम में केवल 30% युवा ही कॉपी-पेस्ट टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ऐप्स इंस्टॉल करना भी बड़ी चुनौती
डिजिटल वर्ल्ड में सॉफ्टवेयर या ऐप्स इंस्टॉल करना एक अन्य महत्वपूर्ण कौशल है। भारत में केरल, तमिलनाडु, दिल्ली, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के युवाओं की अच्छी खासी संख्या इसे करने में सक्षम हैं। जबकि राजस्थान, यूपी, असम, बिहार और एमपी जैसे राज्यों में 20% से कम पुरुषों और 10% महिलाओं को इसकी जानकारी है।
प्रेजेंटेशन बनाना सबसे मुश्किल
आज कल हर ऑफिस में प्रेजेंटेशन बनाना एक महत्वपूर्ण कार्य होता है। भारत में प्रत्येक 10 युवा भारतीयों में से केवल एक के पास यह हुनर है।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…