Select Date:

माताजी, देखिए मैं आ गया... पीएम मोदी ने जब की केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी की मां से मुलाकात, हैरान करने वाला अंदाज

Updated on 12-07-2023 01:18 PM
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 7 जुलाई को पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट में साथी केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के घर पहुंच कर सबको चौंका दिया। पीएम मोदी के इस दौरे की तस्वीरें और वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खासी वायरल हो रही है। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी के अंदाज को देखकर हर कोई उनका कायल हो रहा है। खासकर पीएम मोदी जिस समय पंकज चौधरी की मां उज्ज्वला चौधरी से मुलाकात कर रहे थे, उस दौरान उनका अंदाज देखने लायक था। पीएम नरेंद्र मोदी ने महाराजगंज की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और पार्टी की सीनियर नेता उज्ज्वला चौधरी के आगे हाथ जोड़े। कहा, माताजी देखिए, मैं आ गया। आप मुझसे मिलने दिल्ली आने वाली थीं। लीजिए, मैं ही आपके पास आ गया। पीएम नरेंद्र मोदी के इस व्यवहार की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। पीएम मोदी की मां से मुलाकातों की तस्वीरें भी इसके साथ पोस्ट की जा रही हैं। साथ ही, उनकी माताजी से उनके लगाव और जीवन में उनके प्रभाव पर लोग चर्चा कर रहे हैं।

पंकज चौधरी ने राम-कृष्ण से कर दी तुलना

केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने पीएम नरेंद्र मोदी के घर पर आगमन को लेकर काफी खुशी जताई। उन्होंने पीएम मोदी की तुलना भगवान राम और श्रीकृष्ण से कर दी। दरअसल, उन्होंने शबरी और सुदामा बताया। ट्वीट कर पंकज चौधरी ने कहा कि शबरी के श्रीराम और सुदामा के श्रीकृष्ण, दोनों रूपों में एक साथ प्रधानमंत्री हमारे घर आए। उनके स्नेह और आशीर्वाद ने मेरे पूरे परिवार को भाव विभोर कर दिया। उनको धन्यवाद कहने के लिए सचमुच मेरे शब्द कम पड़ गए हैं।

पीएम ने मंत्री के पोते को दिया आशीर्वाद


पंकज चौधरी के पोते और रोहन चौधरी के बेटे अविराज को आशीर्वाद दिया। उसके गालों को छूकर उन्होंने अविराज को पुचकारा। अविराज का पिछले दिनों बरही का कार्यक्रम महाराजगंज में संपन्न हुआ था। पीएम मोदी का आशीर्वाद दिलाने के लिए दादी उज्ज्वला चौधरी उसे लेकर दिल्ली जाने की बात कर रही थीं। हालांकि, पीएम स्वयं उनके घर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने परिवार के लोगों से मुलाकात की। पंकज चौधरी ने जैसे अगस्त्य के बारे में बताया कि वह उनका नाती है। पीएम मोदी उसे भी दुलारने लगे।

पीएम मोदी बात कर रहे थे इसी दौरान पंकज के भतीजे राहुल चौधरी के बच्चे भी वहां पहुंच गए। पीएम मोदी ने युवराज और कायना को देखा और अपना आशीष दिया। इसके बाद दोनों ने साथ में फोटो खिंचाने की बात कही। पीएम मोदी इसके लिए तुरंत तैयार हो गए। 10 मिनट तक पीएम पंकज चौधरी के घर रुके। उनसे मिलने परिवार का जो भी सदस्य आता, उसका हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार करते।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
 30 July 2026
ग्वालियर: मध्य प्रदेश में ऑक्सीटोसिन के अवैध इस्तेमाल और बिक्री को रोकने के लिए 13 साल पहले दिए गए निर्देशों पर अमल न होने का मामला अब तूल पकड़ चुका…
 30 July 2026
शिवसागर: असम के शिवसागर जिले में दिखो नदी का रौद्र रूप देखने के मिला है। इस नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने एक पूरे गांव को महज एक घंटे के…
 30 July 2026
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
 30 July 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
 30 July 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
 30 July 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
Advt.