Select Date:

मां को खिलाईं 90 नींद की गोलियां, घोंटा गला औ सूटकेस में लाश लेकर पहुंची थाने... बेटी की करतूत कर देगी हैरान

Updated on 13-06-2023 07:25 PM
बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरु (Crime in Bengaluru) में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक युवती ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को एक ट्रॉली बैग में भरा और यह ट्रॉली बैग लेकर पुलिस थाने पहुंच गई। आरोपी महिला की पहचान 39 वर्षीय सेनाली सेन (Daughter Killed Mother in Bengaluru) के रूप में हुई है, जो बिलेकहल्ली इलाके के एनएसआर ग्रीन अपार्टमेंट (NSR Green Apartment Case) में रहती है। वह पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और छह साल से यहां रह रही है। मृतका की पहचान 70 वर्षीय विभा पाल (Vibha Pal Murder) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, अपार्टमेंट में सेनाली अपनी मां विभा पाल, पति और सास के साथ रहती थी। विभा पाल और सेनाली की सास में लगभग हर दिन झगड़ा होता था और एक समय तो विभा पाल ने धमकी भी दी थी कि वह नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या कर लेगी।

खिला दीं 90 नींद की गोलियां

पुलिस ने कहा कि रोज-रोज के झगड़ों से निराश सेनाली ने जबरदस्ती अपनी मां को नींद की 90 गोलियां खिला दीं और जब विभा पाल ने पेट दर्द की शिकायत की तो उसने कथित तौर पर दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। बाद में आरोपी महिला शव को एक ट्रॉली बैग में भरकर सीधे मीको लेआउट थाने आ गई।

सूटकेस में भरा शव

पुलिस ने बताया कि 39 साल की सोनाली पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट है। सोमवार को भी सोनाली की सास और उसकी मां के बीच झगड़ा हुआ था। आरोप है कि सोनाली ने विभाग को नींद की गोलियां खिला दीं और उसके बाद तौलिये से उनका गला दबा दिया।

महिला को समझा पीड़िता

जब विभा की मौत हो गई तो सोनाली से बड़ा सूटकेस खाली किया और इसके अंदर मां का शव भरा। कार में यह ट्रॉली बैग रखा और थाने पहुंच गई। थाने में इतने बड़े सूटकेस के साथ महिला को देखकर पुलिसवालों को लगा कि शायद महिला को घर से निकालने का केस आया है। उन्होंने महिला को पीड़ित समझा लेकिन जब उसने बताया कि ट्रॉली बैग में लाश है तो सबके होश उड़ गए।

पुलिसवालों ने बताया कि जब सोनाली ने ट्रॉली बैग में शव होने की बात कही तो पहले किसी को यकीन नहीं हुआ। उन्हें लगा कि शायद महिला की दिमागी हालत खराब है लेकिन जब सूटकेस खोला तो वे हैरान हो गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर भारत में दिखाई देना बंद हो गया था, जिसके बाद इस पर सोशल मीडिया और राजनीतिक…
 28 July 2026
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
 28 July 2026
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
 27 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान में अब केवल तीन दिन का वक्त बचा है। इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को एक और बड़ा…
 27 July 2026
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
 27 July 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
 27 July 2026
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
Advt.