Select Date:

लॉन्च हुआ Moto G34 5G स्मार्टफोन 50MP मेन कैमरे के साथ 16MP फ्रंट कैमरा मिले

Updated on 09-01-2024 02:34 PM

मोटोरोला ने आज यानी 9 जनवरी को मोटो G34 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ 50MP+2MP मेन कैमरा और 5000mAh बैटरी का पावर मिलेगा।

प्राइस की बात करें तो, इस स्मार्टफोन के 4GB+128GB वैरिएंट की कीमत ₹10,999 है। वहीं इसके 8GB रैम व 128GB स्टोरेज वैरिएंट को 11,999 रुपए में खरीदा जा सकेगा।

इस स्मार्टफोन को 17 जनवरी से कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट, ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और लीडिंग रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।

मिलेंगे दो स्टोरेज ऑप्शन
ये स्मार्टफोन दो स्टोरेज ऑप्शन 4GB+128GB और 8GB+128GB के साथ तीन कलर ऑप्शन आइस ब्लू, चारकोल ब्लैक और ओशन ग्रीन में अवेलेबल है। स्मार्टफोन का ग्रीन वैरिएंट का बैक पैनल वीगन लेदर फिनिश के साथ मिल रहा है।

मोटो G34 5G: स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.5 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी मैक्सिमम ब्राइटनेस 500 निट्स है। इसके अलावा स्मार्टफोन में 1600 x720 का स्क्रीन रिजोल्यूशन मिल जाता है।

कैमरा: मोटो G34 5G स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप में 50MP का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा कंपनी ने दिया है।

रैम + स्टोरेज: स्मार्टफोन दो स्टोरेज ऑप्शन में अवेलेबल होगा। इसमें एक 4GB रैम सपोर्ट के साथ 128GB का स्टोरेज मिल जाता है। वहीं दूसरा 8GB रैम सपोर्ट के साथ 128GB स्टोरेज में आएगा।

प्रोसेसर: परफॉर्मेंस के लिए मोटो G34 5G में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर कंपनी ने दिया है। कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट का फास्टेस्ट 5G परफॉर्मिंग स्मार्टफोन होगा।

बैटरी और चार्जिंग: पावर के लिए स्मार्टफोन में 20W टर्बो चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है।

अन्य फीचर्स: कनेक्टिविटी के लिए मोटो G34 5G स्मार्टफोन में 3.5mm ऑडियो जैक, डेटा ट्रांसफर और चार्जिंग के लिए स्मार्टफोन में USB केबल सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट में 2 नैनो सिम या एक नैनो सिम और एक माइक्रो-एसडी कार्ड का ऑप्शन मिल जाता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.