मौनी रॉय ने मचाया तहलका, 'बावरा मन' पर किया जबरदस्त डांस, अदाएं देख फैंस बोले- कोई नहीं टक्कर में
Updated on
29-04-2025 04:46 PM
मौनी रॉय जितनी कमाल की एक्टिंग करती हैं, उतनी ही दमदार डांसर भी हैं। वह कई फिल्मों और डांस शोज से लेकर रियलिटी शोज में अपने डांस का जलवा दिखा चुकी हैं। मौनी असल जिंदगी में भी खूब डांस करती हैं और रील्स सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह 'बावरा मन देखने चला एक सपना' पर क्लासिकल डांस करती नजर आ रही हैं।
मौनी रॉय ने अपने इस वीडियो को 29 अप्रैल को इंटरनेशनल डांस डे के मौके पर शेयर किया। मौनी रॉय की एक-एक अदा, एक्सप्रेशंस और डांस मूव्स देख फैंस हैरान हैं। वो एक्ट्रेस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। मौनी रॉय के इस डांस वीडियो को बेस्ट फ्रेंड और एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने भी लाइक किया है।
मौनी का डांस देख किसी को शर्मिला टैगोर आईं याद तो किसी ने बताया 'क्वीन'
मौनी के इस डांस वीडियो पर एक फैन ने कमेंट किया है, 'डांस मूव्स तो एकदम लिक्विड जैसे हैं।' एक फैन ने लिखा, 'एकदम खूबसूरत, आपने शर्मिला टैगोर की याद दिला दी।' एक कमेंट है, 'कितनी ग्रेसफुल हो। मन करता है देखता रहूं।' एक और कमेंट है, 'आपको तो डांस मूवी करनी चाहिए।' एक फैन बोला, 'क्या डांस मूव्स हैं। क्लासिकल में तो कोई हरा नहीं सकता।' एक ने लिखा, 'आपकी टक्कर में कोई नहीं।
'भूतनी' के लिए 45 रातों तक शूट किया डांस सीक्वेंस
मौनी रॉय ने अपनी आने वाली फिल्म 'भूतनी' में भी एक जोरदार डांस सीक्वेंस किया है, जिसका शूट 45 रातों तक चला था। इसके लिए वह रोजाना 10-11 घंटे शूट करती थीं। मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस डांस सीक्वेंस के बारे में बताया था कि यह उनके लिए कितना चैलेंजिंग था। मौनी ने यह डांस ग्रैविटी और हार्नेस के साथ शूट किया था।
रातभर पेड़ पर लटकी रहती थीं मौनी रॉय
मौनी रॉय को कई बार चोट भी लगी और बताया था कि वह शूट के दौरान लगभग पूरी रात पेड़ पर लटकी रहती थीं। 'भूतनी' में पलक तिवारी और संजय दत्त भी हैं। यह फिल्म 1 मई को रिलीज होगी।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…