Select Date:

अजीत कुमार पर टूटा दुखों का पहाड़, 85 की उम्र में पिता पी. सुब्रमण्‍यम का निधन

Updated on 24-03-2023 08:22 PM
डायरेक्‍टर प्रदीप सरकार के निधन के साथ ही शुक्रवार को फिल्‍म इंडस्‍ट्री को एक और बड़ा झटका लगा है। तमिल फिल्‍मों के सुपरस्‍टार अज‍ीत कुमार के पिता पी. सुब्रमण्‍यम का 85 साल की उम्र में निधन हो गया है। परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पी. सुब्रमण्‍यम का निधन बढ़ती उम्र की बीमारी के कारण हुआ है। वह शुक्रवार को अपने घर पर थे और नींद में ही उनकी जान चली गई। अजीत कुमार संग दुख की इस घड़ी में फैंस के साथ ही साउथ की पूरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री खड़ी है। उनके घर पर सुबह से ही मिलने वालों का तांता लगा हुआ है, जिसके मद्देनजर पुलिस ने अतिरिक्‍त सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं। पी. सुब्रमण्‍यम परिवार में अपने पीछे तीन बेटों अजीत कुमार, अनिल और अनूप की फैमिली छोड़ गए हैं।

Ajith Kumar Father P Subramaniam Mani dies: सुबह करीब 10 बजे चेन्नई के बेसेंट नागा श्मशान में एक्टर के पिता का अंतिम संस्कार संपन्‍न हो चुका है। अजीत कुमार के फैंस ट्विटर पर लगातार उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। जबकि कई सेलिब्रिटीज ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दुख जाहिर किया है। एक्ट्रेस साक्षी अग्रवाल ने अजीत कुमार के पिता के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, 'अजीत कुमार सर और उनके परिवार के लिए मेरी गहरी संवेदना... ईश्‍वर आपको इस दुख से उबरने की शक्‍त‍ि दे।'

अजीत कुमार के परिवार ने जारी किया बयान

अजीत कुमार के पिता पी. सुब्रमण्यम पलक्कड़ केरल के मलयाली थे। उन्होंने कोलकाता की सिंधी मोहिनी से शादी की थी। अजीत कुमार जहां फिल्‍मी दुनिया से हैं, वहीं उनके भाई अनूप कुमार एक इन्‍वेस्‍टर हैं और अनिल कुमार IIT मद्रास से ग्रेजुएट एंटरप्रेन्योर हैं। परिवर की ओर से जारी बयान में कहा गया है, 'हमारे पिता पीएस मण‍ि लंबी बीमारी के कारण नींद में ही इस दुनिया से चल बसे। वह 85 साल के थे। हम डॉक्‍टर्स और मेडिकल स्‍टाफ के शुक्रगुजार हैं, जिन्‍होंने उनकी देखभाल में हमारे परिवार की मदद की। चार साल पहले स्‍ट्रोक आने के बाद से ही वह बहुत कमजोर हो गए थे।'

'हमें इस बात का सुकनू है कि उन्‍होंने अच्‍छा जीवन जिया'

बयान में आगे कहा गया, 'दुख की इस घड़ी में हमें इस बात का सुकून है कि उन्होंने एक अच्छा जीवन जिया और लगभग छह दशकों से अपनी साथी, हमारी मां संग प्रेम में रहे। हम उन लोगों के आभारी हैं, जो लगातार सांत्वना देने वाले मेसेज भेज रहे हैं और अपनी संवेदना व्‍यक्‍त कर रहे हैं। यदि हम समय पर उनके फोन कॉल या मेसेज का जवाब नहीं दे पा रहे हैं, तो इसके लिए हम माफी चाहते हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.