साइड हटे, चौका लगाया और सीना ठोककर दहाड़े... तेवतिया के तेवर तो देखिए
Updated on
14-04-2023 09:04 PM
मोहाली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने राहुल तेवतिया (Rahul Tewatia) को आइसमैन नाम दिया था। गावस्कर ने बताया था कि तेवतिया मुश्किल परिस्थिति में नहीं घबराते हैं। वह गेंद का इंतजार करते हैं और पता होता है कि कौन से शॉर्ट खेलना है। पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुई आईपीएल के मुकाबले में एक बार फिर ऐसा देखने को मिला। आखिरी ओवर में आइसमैन तेवतिया ने अपनी टीम को जीत दिला दी।
2 गेंद पर चाहिए थे 4 रन
गुजरात टाइटंस को आखिरी ओवर में 7 रन चाहिए थे। क्रीज पर थे शुभमन गिल और डेविड मिलर। गेंद थी आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी सैम करेन के हाथों में। पहली गेंद पर एक रन देने के बाद करेन ने फिफ्टी बनाकर खेल रहे शुभमन गिल को बोल्ड कर दिया। फिर क्रीज आए राहुल तेवतिया। तीसरे गेंद पर वह एक रन ही ले पाए। चौथी गेंद करेन ने सटीक यॉर्कर मारी। इसपर मिलर को एक रन मिला। अब गुजरात को जीत के लिए 2 गेंदों पर चार रनों की जरूरत थी।
अगर इस गेंद पर एक रन बनता तो आखिरी पर जीत के लिए बाउंड्री चाहिए होती। लेकिन आइसमैन तेवतिया के इरादे कुछ और ही थे। उन्होंने दबाव की परिस्थिति में वह साइड हटे, अपना घुटना जमीन पर टिकाया और गेंद को स्कूप कर दिया। यह फाइन लेग के ऊपर से चौके के लिए चली गई। इसके साथ ही गुजरात ने मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम कर लिया।
आखिरी ओवर में दमदार रिकॉर्ड
राहुल तेवतिया का सफर रनचेज के आखिरी ओवर में दमदार रिकॉर्ड है। उन्होंने 20वें ओवर में सफल रनचेज में अपनी टीम के लिए 13 गेंदों पर 46 रन बनाए हैं। इस दौरान वह एक बार भी आउट नहीं हुए। उनके बल्ले से 4 चौके और 4 छक्के निकले हैं। गुजरात ने अभी तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 12 मैचों में 11 जीत दर्ज की है। इसमें राहुल तेवतिया ने 5 मौकों पर विनिंग शॉट खेले हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…