Select Date:

सिर्फ एक मिनट में मूवी रिव्यू:बेहतरीन VFX और अंडरवाटर सीन से सजी है अवतारः 3 घंटे 12 मिनट की फिल्म भी छोटी

Updated on 16-12-2022 06:14 PM

जेम्स कैमरून मौजूदा वक्त में दुनिया के सबसे बेहतरीन निर्देशक हैं और ऐसा क्यों है, इसकी गवाही उनकी फिल्म अवतारः द वे ऑफ वाटर देती है। कैमरून ने अपनी पिछली फिल्मों की तरह इस बार भी बेहतरीन विजुअल क्रिएट किए हैं। पैंडेमिक के बाद से फिल्ममेकर्स अक्सर अपनी कहानियों में फैमिली और फैमिली वैल्यूज को दिखा रहे हैं। कैमरून ने भी फिल्म में टेक्नोलॉजी का खूबसूरत इस्तेमाल कर परिवार और इस संसार के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का एहसास पूरी गंभीरता से करवाया है।

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी अवतार के पिछले पार्ट से आगे बढ़ती है। धरती के इंसान और वैज्ञानिकों की बुरी नजर पेंडोरा पर है, जहां नावी रहते हैं। इस बार हालांकि धरती के इंसान और वैज्ञानिकों को पेंडोरा के कीमती खनिज अनऔबटैनियम की ही तलाश नहीं है, बल्कि उन्हें वहां के समंदरों में रहने वाली व्हेल मछलियों के दिमागी एंजाइम की भी तलाश है, जिससे उम्र को भी मात दी जा सकती है। इस मिशन के लिए फिर से स्टीफन लैंग का किरदार यानी कर्नल माइल्स को तैयार किया जाता है, जो पहले पार्ट में मर चुका था। इस बार उसके DNA और उसकी यादों के सहारे धरती के वैज्ञानिक उसका अवतार तैयार कर लेते हैं और वह पेंडोरा पहुंचते हैं। वहां उनका मकसद पेंडोरा पर कब्जा तो करना है ही, साथ ही जैक सली की हत्या भी उनका मोटिव है।

पेंडोरा में उनके पहुंचने से पहले जैक सली और नेयतिरी का हंसता-खेलता परिवार है। उनके दो अपने बच्चे हैं और एक गोद ली हुई बच्ची किरी है। उनका एक दोस्त भी है जो कर्नल माइल्स का बेटा है। जैक को खतरे का आभास होता है। इस बार दुश्मन और भी ज्यादा ताकतवर है, इसलिए जैक सली उसका मुकाबला करने के बजाय वहां से बहुत दूर जल में विचरण करने वाले और रहने वाली प्रजातियों के पास पहुंचता है। वहां उन प्रजातियों से जैक सली को मदद मिलती है या नहीं और क्या कर्नल माइल्स वहां भी उन्हें ढूंढ कर खत्म कर पाता है या नहीं, अवतार 2 की कहानी इसी के इर्द-गिर्द बुनी गई है।

डायरेक्टर जेम्स कैमरून ने जैक सली सही है या नहीं या फिर उसके पास क्या विकल्प बचते हैं? क्या उसका परिवार नए माहौल के साथ एडजस्ट कर पाता है या नहीं और यह कितना जरूरी है, इस पर भी फोकस किया है।

कैसा है फिल्म का डायरेक्शन?

जेम्स कैमरून ऐसे डायरेक्टर हैं जिन पर कभी कोई डाउट शायद ही करें। जेम्स ने यहां सिंपल और प्रिडिक्टेबल स्टोरी को खूबसूरत मोड़, लेयर्स, ट्विस्ट, सरप्राइज और शॉक से नवाजा है। 192 मिनट की लंबी फिल्म भी दर्शकों को छोटी महसूस होती है। उनकी भूख बरकरार रहती है। जो अगला, तीसरा पार्ट जेम्स कैमरून लाने वाले हैं, उसमें जैक सली का सामना आग से होना है, उसको लेकर भी उत्सुकता बहुत ऊंचे स्तर की बन जाती है।

कैसी है फिल्म की नई कास्टिंग?

जेम्स कैमरून ने नए किरदार इंट्रोड्यूस किए हैं। जो जैक सली के बच्चे और केट विंसलेट की भूमिकाएं हैं।

एक अहम किरदार व्हेल मछली का भी है जिसका नाम पायकन है। इस फिल्म में काफी इन्हेरेंट मैसेजेस भी हैं, जो विस्तारवादी सोच रखने वाले लोग, देश, हुक्मरान को आईना दिखाते हैं। फिल्म अपनी टैगलाइन द वे ऑफ वाटर को जस्टीफाई करती है, वह मूल रूप से 'द वे टू लीड लाइफ' जाहिर करती है। ज्यादातर मां-बाप अपने टीनएज बच्चों पर बड़ा भरोसा नहीं कर पाते, जबकि कई बार बच्चे जिनके हकदार होते हैं। यहां डायरेक्टर जेम्स कैमरून ने बच्चों से भी बड़े काम करवाएं हैं। खासकर कठिन परिस्थितियों में सटीक फैसले लेने की उन बच्चों की खूबियों को बखूबी दिखाया है। ये सारे घटनाक्रम डायरेक्टर ने आला दर्जे के VFX की मदद से दिखाए हैं, जो अद्भुत और कल्पना से परे हैं।

नई दुनिया और टेक्नीक दिखाती है फिल्म

यह फिल्म टेक्निकली मील का पत्थर है। धरती से कई सौ प्रकाश वर्ष दूर पेंडोरा की दुनिया भी स्क्रीन पर हमें बेहद कुदरती महसूस होती है। मशहूर डायविंग इंस्ट्रक्टर किर्क क्रैर्क ने एक्टर्स को अंडरवाटर डाइव करने की ट्रेनिंग दी है। ऐसा नहीं लगता कि कुछ भी बनावटी है। सायमन फ्रैंगलेन का संगीत रूहानी सुकून देता है और कुदरत के आक्रामक स्वरूप से भी वाकिफ करवाता है।

कैसी है एक्टिंग?

फिल्म के सभी कलाकारों सैम वर्थिंग्टन, जोए साल्डाना, स्टीफन लांग, केट विंसलेट और खासकर बाल कलाकारों ने चमत्कारिक काम किया है। फिल्म की लेंथ और उसका देरी से असल मुद्दे पर आना ही बस एक कमी है, वर्ना ये फिल्म हर तरह की खूबियों से लैस है। खासकर जोए साल्डाना ने एक बार फिर से अपने किरदार को जिया है। जेम्स की खूबी भी यही है कि वह अपने महिला किरदारों को ज्यादा सशक्त बनाते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.