मृदुल तिवारी मुंबई में पार्टियां कर अब लौटे घर, गांव पहुंचे बच्चों को बांटा पिज्जा, कहा- पढ़ाई सबसे जरूरी है
Updated on
15-12-2025 02:56 PM
रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' खत्म हो चुका है। इस सीजन का विनर मिल चुका है, जोकि गौरव खन्ना हैं। शो खत्म होने और पार्टियां करने के बाद अब सभी कंटेस्टेंट्स अपने-अपने काम पर लौट चुके हैं। उधर तान्या मित्तल अपने ग्वालियर वाले घर पहुंच चुकी हैं, जिसकी झलक देखने के लिए लोग बेकरार थे। इधर मृदुल गांव में बच्चों के पास पहुंचे। उन्हें ना सिर्फ पिज्जा खिलाया, साथ ही कॉपी-पेंसिल भी बांटा। इसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर दिखाई है।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मृदुल तिवारी अपनी टीम के साथ एक गांव पहुंचते हैं। यहां पर कई बच्चे हैं। वो सभी बच्चों को पिज्जा देते हैं। इसके बाद उन्हें कॉपी और पेन-पेंसिल भी देते हैं। वो वीडियो में ये भी कह रहे हैं कि पढ़ना जरूरी है।
मृदुल ने कहा- शिक्षा किसी भी चीज से सबसे ज्यादा जरूरी
मृदुल ने कैप्शन में लिखा, 'पिज्जा इन्हें भी पसंद है और मुझे भी और आपको?? मुझे ज्यादा फॉर्मल एजुकेशन नहीं मिल पाई, लेकिन मैं फिर भी हर दिन खुद को बेहतर बनाने और सीखने की कोशिश करता हूं। शिक्षा किसी भी चीज से ज्यादा जरूरी है।'
फैंस ने मृदुल पर उड़ेला प्यार
मृदुल के फैंस उनपर खूब प्यार उड़ेल रहे हैं। एक ने कहा, 'निस्वार्थ भाव से किया गया यह उत्कृष्ट कार्य अत्यंत प्रेरणादायक है। आपके प्रयास और सकारात्मक सोच से लोगों को नई दिशा एवं आशा मिल रही है।' दूसरे ने कहा, 'एक ही दिल है, कितनी बार जीतोगे मेरे भाई।' एक और फैन ने कहा, 'बहुत खूबसूरत।'मृदुल के अलावातान्याभी चर्चा में बनी हुई हैं। वो जब शो में थीं, तब अपनी अमीरी को लेकर शेखी बघारती थीं। किसी को भी उनपर यकीन नहीं था। हर किसी को लगता था कि वो झूठ बोल रही हैं। पर अब वो अपने ग्वालियर वाले घर पहुंची हैं, जिसका वीडियो पोस्ट किया है। उनका घर-परिवार देख अब लोग कह रहे हैं कि ये तो वाकई में अमीर निकलीं।
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…