रविंद्र जडेजा की तारीफ करते नहीं थक रहे एमएस धोनी, दिल्ली को हराने के बाद दिया ऐसा बयान
Updated on
11-05-2023 08:05 PM
चेन्नई: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 27 रन की जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के 15 अंक हो गए हैं, जिससे वह टेबल-टॉपर्स गुजरात टाइटन्स से बस एक अंक पीछे है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एम.एस. धोनी के लिए अच्छी बात रही कि उनके प्रमुख ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और मोईन अली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के मैच नंबर 55 में काफी समय तक विकेट पर टिके रहे। जडेजा ने 16 गेंदों का सामना किया और 21 रन बनाए, जबकि मोइन अली ने नंबर 3 पर बल्लेबाजी की और 12 गेंदों का सामना किया और 12 रन बनाए।
शिवम दुबे (25) और अंबाती रायुडू (23) के महत्वपूर्ण योगदान से टीम को फायदा पहुंचा। धोनी ने (9 गेंद पर 20 रन) स्कोर को 8 विकेट के नुकसान पर 167 पहुंचाने में काफी मदद की। जडेजा (4 ओवर में 19 रन देकर एक विकेट) और मोईन अली (4 ओवर में 16 रन) ने बीच के ओवरों में दिल्ली कैपिटल्स को रन बनाने नहीं दिया। इसके बाद मथीशा पथिराना (3-37) और दीपक चाहर (2-28) ने दिल्ली कैपिटल्स को 140/8 पर रोक दिया जिससे मेजबान टीम यानि सीएसके को बुधवार रात 27 रन से जीत दिलाने में मदद मिली।
जडेजा को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। धोनी ने कहा कि जडेजा और अली मध्यक्रम में कुछ देर तक टिके रहे जिससे टीम को काफी फायदा मिला। धोनी ने बुधवार को मैच के बाद कहा, अच्छी बात ये है कि मोइन और जड्डू बल्लेबाजी के लिए उतरे। जैसे-जैसे हम अंतिम चरण के करीब आते जा रहे हैं, सभी मैदान पर कुछ देर टिक रहे हैं। हमें अपनी बल्लेबाजी से खुश होना चाहिए।
धोनी ने कहा कि दूसरे हाफ में पिच के ज्यादा टर्न लेने से उनके स्पिनरों को काफी मदद मिली। धोनी ने कहा, दूसरे हाफ में पिच टर्न लेने लगा। हमारे स्पिनर कुछ अन्य गेंदबाजों की तुलना में बहुत अधिक सीम का उपयोग करते हैं। मैं चाहता था कि गेंदबाज अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंद फेंके लेकिन हर गेंद पर विकेट की तलाश न करें। मुझे लगता है कि 166-170 एक अच्छा स्कोर था। प्रारंभिक दौर में चेन्नई के दो मैच बाकी हैं - पहला एमए चिदंबरम स्टेडियम में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ और दूसरा दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…