MS धोनी ने सिखा दिया इस युवा बल्लेबाज को, कैसे उड़ाते हैं हेलिकॉप्टर शॉट
Updated on
14-04-2023 09:02 PM
चेन्नई: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह ने साल 2019 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। हालांकि उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में खेलना जारी रखा है। आईपीएल में वह चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान है। लीग के 16वें सीजन में भी धोनी टीम की अगुवाई कर रहे हैं। वहीं आईपीएल 2023 में सीएसके के प्रदर्शन को देखें तो वह मिलाजुला रहा है। टीम को चार मैचों में से दो में जीत और दो में हार मिली है लेकिन कप्तान धोनी जब भी और जितनी देर भी मैदान पर उतरते हैं फैंस की उनके लिए दीवानगी देखते ही बनती है।
चेन्नई का चेपॉक हो या फिर मुंबई का वानखेड़े, धोनी के मैदान पर आते ही सिर्फ उन्ही का नाम गूंजता है। सिर्फ फैंस में ही विरोधी के खिलाड़ी भी धोनी से मिलने के लिए बेताब रहते हैं। ऐसी एक तस्वीर सीएसके और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मैच के बाद युवा क्रिकेटर ध्रुव जुरेल ने शेयर की है।
इस तस्वीर में मैच खत्म होने के बाद ध्रुव जुरेल धोनी से बात करते हुए दिख रहे हैं। तस्वीर को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए ध्रुव जुरेल ने लिखा, 'सपने में जी रहा हूं... मेरे आइडल MS धोनी भइया के साथ मैदान साझा करना मेरी जिंदगी के एक बेहतरीन पलों में से एक है।'
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब धोनी मैच के बाद खिलाड़ियों से बात करते हुए दिखे हैं। इससे पहले भी धोनी मैच के बाद युवा खिलाड़ियों को क्रिकेट की बारीकियां बताते हुए नजर आ चुके हैं। ऐसा सिर्फ भारतीय खिलाड़ी ही नहीं, आईपीएल में खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी धोनी से क्रिकेट के गुर सीखने का कोई मौका नहीं गंवाते हैं।
राजस्थान के खिलाफ मैच फिनिश नहीं कर पाए थे धोनी
आईपीएल 2023 का 17वां मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच चेपॉक में खेला गया था। मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टॉस हारने के बाद राजस्थान की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी और निर्धारित 20 ओवरों के खेल में 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन का स्कोर खड़ा किया। राजस्थान के लिए मैच में जोस बटलर ने 56 रनों की दमदार अर्धशतकीय पारी खेली।
बल्लेबाजों के लिए मददगार चेपॉक पर सीएसके के लिए 20 ओवर में 176 रन बनाना कोई मुश्किल काम नहीं था लेकिन राजस्थान रॉयल्स की सधी हुई गेंदबाजी हुई गेंदबाजी के आगे सीएसके की टीम सिर्फ 3 रन पीछे रह गई।
आखिरी के ओवर में क्रीज पर खुद धोनी और रविंद्र जडेजा मौजूद थे लेकिन मैच फिनिश करने में माहिर धोनी राजस्थान के खिलाफ चूक गए और टीम को हार का सामना करना पड़ा।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…