प्राइवर्ट एयरपोर्ट पर नजर आए एमएस धोनी, बेज टीशर्ट और ब्लैक गॉगल में हीरो से कम नहीं लग रहे थे माही
Updated on
17-11-2025 01:57 PM
नई दिल्ली: भारत को वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी अपनी कप्तानी में जिताने वाले एमएस धोनी ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था। हालांकि, संन्यास के इतने साल बाद भी धोनी लाइमलाइट में रहते हैं। इसकी वजह है कि धोनी अब भी आईपीएल का हिस्सा हैं। आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने एमएस धोनी को एक बार फिर रिटेन कर लिया है। हालांकि, माही की अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। उस वीडियो में धोनी प्राइवेट एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं।
प्राइवेट एयरपोर्ट पर नजर आए एमएस धोनी
44 साल के महेंद्र सिंह धोनी की सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रही है। उस वीडियो में माही प्राइवेट एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। धोनी ने बेज टीशर्ट और ब्लैक कारगो पहन रखा था। इसके अलावा उन्होंने ब्लैक गॉगल भी लगा रखे थे।
आईपीएल 2026 के लिए जमकर प्रैक्टिस कर रहे एमएस धोनी
रिपोर्ट के अनुसार, धोनी रोजाना लगभग साढ़े चार घंटे अपनी फिटनेस और पावर हिटिंग की प्रैक्टिस कर रहे हैं। उनके अभ्यास में हाई-इंटेंसिटी जिम सेशन शामिल है। इसके अलावा लगभग दो घंटे की बल्लेबाजी शामिल है, जिसमें खास तौर पर मैच को फिनिश करने और लंबी दूरी के शॉट मारने पर ध्यान दिया जा रहा है।
44 साल के एमएस धोनी 2008 से आईपीएल खेल रहे हैं। उन्होंने अब तक 278 मुकाबले आईपीएल में खेले हैं। आईपीएल में धोनी ने अब तक 137.45 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 5439 रन बनाए हैं। उनकी औसत 38.30 की है। इंडियन प्रीमियर लीग में धोनी ने 24 फिफ्टी ठोकी हैं। धोनी ने आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 14 मैच खेले थे और 135.17 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 196 रन बनाए थे। धोनी ने सीएसके के अलावा आईपीएल में राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स का भी प्रतिनिधित्व किया है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…