एमएस धोनी की चालें अब पुरानी हुईं! समझिए उनकी कप्तानी ही क्यों सीएसके के लिए मुसीबत
Updated on
21-04-2025 01:47 PM
नई दिल्ली: रुतुराज गायकवाड़ चोटिल हुए तो चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी को एक बार फिर अपनी टीम का कप्तान बना दिया। धोनी आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान हैं। उनके नाम कप्तान के रूप में 5 ट्रॉफी भी है लेकिन उनकी कप्तानी में इस बार टीम कुछ खास नहीं कर पा रही। अभी तक धोनी के कप्तान बनने के बाद आईपीएल 2025 में चेन्नई ने तीन मुकाबले खेले हैं। इसमें टीम को दो बार एकतरफा हार मिली है। एक मैच में आखिरी ओवर में सीएसके ने जीत हासिल की।
पथिराना को देरी से बॉलिंग
महेंद्र सिंह धोनी शुरुआत से ही श्रीलंका के मथीशा पथिराना को अंत के ओवर में बॉलिंग के लिए लेकर आते हैं। हालांकि अब बल्लेबाजी टीम आईपीएल में रन बनाने के लिए डेथ ओवर का इंतजार नहीं करती। हर ओवर को बल्लेबाज डेथ ओवर की तरफ ट्रीट करते हैं। मुंबई के खिलाफ जब 14वें ओवर में पथीराना बॉलिंग पर आए तो स्कोर एक विकेट पर 127 रन था। 1.4 ओवर में पथिराना को 34 रन पड़ गए। उनके आने तक मुकाबले सीएसके से काफी दूर जा चुका होता है। इस सीजन उनकी इकोनॉमी 10 से ज्यादा की रही है।
रचिन वनडे और टेस्ट के लिए ठीक
चेन्नई सुपर किंग्स ने रचिन रविंद्र पर काफी भरोसा किया है। लेकिन वह ताबड़तोड़ बैटिंग करने वाले बल्लेबाज नहीं है। वनडे और टेस्ट के लिए वह सही खिलाड़ी हैं लेकिन टी20 में पहली गेंद से अटैक करना होता है। पहले डेवोन कॉन्वे और माइक हसी के बैटिंग का स्टाइल कुछ ऐसा ही था लेकिन टी20 क्रिकेट काफी तेजी से बदल रहा है। अब 40 गेंद पर फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज से ज्यादा 10 गेंद पर 30 रन बनाने वाले बल्लेबाज की मांग होती है।
स्पिनर के भरोसे जीत की कोशिश
चेन्नई सुपर किंग्स ने हमेशा स्पिन गेंदबाजों पर दम पर मुकाबले जीते हैं। चेपॉक स्टेडियम में फ्रेंचाइजी धीमी पिच बनाकर विपक्षी टीमों को घुटने पर ला देती थी। लेकिन चेन्नई की पिच अब बदल गई है। अब वहां भी बड़े स्कोर बन रहे हैं और इसी वजह से चेन्नई को दिकक्त हो रही है। विपक्षी टीमें चेन्नई की ताकत जानती हैं और वह अपने घर में फ्लैट विकेट पर उनका मुकाबला करती हैं। यहां चेन्नई के स्पिनर चलते नहीं हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…