Select Date:

इस सरकारी प्रोजेक्ट के लिए आमने-सामने हैं मुकेश अंबानी और रतन टाटा, आखिर इसमें क्या है ऐसा खास

Updated on 04-04-2024 03:40 PM
नई दिल्ली: सरकार ट्रांसपोर्ट सेक्टर में ग्रीन हाइड्रोजन के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। इसके लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), टाटा मोटर्स और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) प्रमुख बोलीदाता होंगे। इसका मकसद अर्थव्यवस्था को कार्बन मुक्त करने, जीवाश्म ईंधन आयात पर निर्भरता कम करने और भारत को ग्रीन हाइड्रोजन टेक में भारत को लीडर बनाना है। इसके लिए बोली लगाने की डेडलाइन आज खत्म हो रही है। सूत्रों के मुताबिक रिलायंस, टाटा मोटर्स और आईओसी 496 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट को हासिल करने की होड़ में सबसे आगे हैं। यह नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन का हिस्सा है जिसे जनवरी 2023 में 19,744 करोड़ रुपये के बजट के साथ शुरू किया गया था।

इंडस्ट्री के सूत्रों के अनुसार रिलायंस ने इसके लिए बस और ट्रक निर्माता अशोक लीलैंड और डेमलर इंडिया कमर्शियल व्हीकल्स (DICV) के साथ साझेदारी की है। टाटा मोटर्स ने भी IOCL के साथ एक कंसोर्टियम बनाया है। अशोक लीलैंड भी इसके लिए NTPC के साथ साझेदारी कर रहा है। इस बारे में RIL, NTPC और IOCL ने उन्हें भेजे गए सवालों का जवाब नहीं दिया। अधिकांश ऑटो कंपनियां पिछले कुछ समय से RIL और NTPC जैसी ऊर्जा कंपनियों के साथ मिलकर हाइड्रोजन-ईंधन वाले ट्रकों और बसों पर पायलट प्रोजेक्ट चला रही हैं। टाटा मोटर्स और अशोक लीलैंड के प्रवक्ता तुरंत टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं थे। DICV के एक प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की कि उसने परियोजना के लिए RIL को लेटर ऑफ सपोर्ट दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
Advt.