Select Date:

मुकेश अंबानी को 'दिवाली गिफ्ट', क्लब में एंट्री की तैयारी

Updated on 17-10-2025 01:06 PM
नई दिल्लीघरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को अच्छी तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स में 862 अंक की उछाल आई। देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 1.69% की तेजी आई। इससे कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में 1.81 अरब डॉलर यानी करीब 1,59,23 करोड़ रुपये की तेजी आई। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ अब 99.6 अरब डॉलर पहुंच चुकी है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 9.02 अरब डॉलर की तेजी आई है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 18वें नंबर पर बने हुए हैं।

इस बीच अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को 1.22 अरब डॉलर की तेजी आई। वह 92.3 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया में 20वें और एशिया में दूसरे नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 13.6 अरब डॉलर की तेजी आई है। हालांकि इस साल सबसे ज्यादा कमाई के मामले में ओरेकल के फाउंडर लैरी एलिसन पहले नंबर पर हैं। उनकी नेटवर्थ में इस साल 180 अरब डॉलर की तेजी आई है। दुनिया के टॉप 10 अमीरों में नौ अमेरिका के हैं।

कौन-कौन है टॉप 10 में

एलन मस्क 448 अरब डॉलर के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में पहले नंबर पर बने हुए हैं। एलिसन 372 अरब डॉलर के साथ दूसरे नंबर पर हैं। फेसबुक के फाउंडर मार्क जकरबर्ग 251 अरब डॉलर के साथ तीसरे, ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस 238 अरब डॉलर के साथ चौथे और लैरी पेज 220 अरब डॉलर के साथ पांचवें नंबर पर हैं। इसके बाद सर्गेई ब्रिन ($206 अरब), बर्नार्ड आरनॉल्ट ($194 अरब), स्टीव बालमर ($176 अरब), जेंसन हुआंग ($158 अरब) और माइकल डेल ($157 अरब) का नंबर है

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.