मुकेश अंबानी ने नीता अंबानी को गिफ्ट की देश की सबसे महंगी SUV, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग
Updated on
09-11-2023 02:43 PM
नई दिल्ली: दुनिया के दिग्गज अरबपतियों की लिस्ट में अहम स्थान रखने वाले मुकेश अंबानी ने नीता अंबानी को एक एसयूवी गिफ्ट में दी है। यह देश की सबसे महंगी एसयूवी बताई जा रही है। इस एसयूवी का नाम रोल्स रॉयस कलिनन ब्लैक बैज है। इसकी कीमत करोड़ों रुपये में है। मुकेश अंबानी इससे पहले भी नीता अंबानी को कई गिफ्ट दे चुके हैं। नीता अंबानी को मुकेश अंबानी ने एक बार करोड़ों रुपयों का लग्जरी जेट भी गिफ्ट में दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीता अंबानी को गिफ्ट में मिली यह एसयूवी लाल रंग की है। इसे हाल ही में मुंबई की सड़कों पर जेड प्लस सिक्यॉरिटी के बीच घिरा देखा गया है। यह एसयूवी कई मामलों में बेहद खास है। यह काफी लग्जरी है।
कितनी है कीमत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीता अंबानी को गिफ्ट में मिली इस एसयूवी की कीमत 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मुकेश अंबानी के पास एक से बढ़कर एक गाड़ियां है। इनमें रोल्स रॉयस, बेंटले, लैंड रोवर रेंज रोवर, कैडिलेक, टेस्ला, पोर्शे, फेरारी, मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू, ऑडी, लेक्सस, वॉल्वो और टोयोटा आदि शामिल हैं। इन सबकी कीमत करोड़ों रुपये में है।
150 से ज्यादा गाड़ियां
अंबानी फैमिली के सभी सदस्यों के पास एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई स्थित अंबानी के घर के गैराज में 150 से ज्यादा गाड़ियां हैं। अब इसमें कलिनन ब्लैक बैज गाड़ी भी शामिल हो गई है। इस गाड़ी को देखने वाले देखते ही रह जाते हैं। इस लग्जरी एसयूवी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों को यह एययूवी काफी पसंद आ रही है।
लग्जरी चीजों का कलेक्शन
बता दें कि मुकेश अंबानी के घर में एक से बढ़कर एक लग्जरी चीजें मौजूद हैं। नीता अंबानी के पास लग्जरी सामानों का शानदार कलेक्शन है। बता दें कि रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने बीते बुधवार को स्वदेश स्टोर का उद्घाटन किया है। इसके जरिए रिलायंस का मकसद है कि वह देश के हजारों कारीगरों की मदद कर सके।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…