मुकेश अंबानी अपने इस कर्मचारी को देते हैं सबसे ज्यादा सैलरी, जान लीजिए कौन हैं ये, कितना है वेतन
Updated on
10-05-2024 12:47 PM
नई दिल्ली: देश के सबसे अमीर शख्स और दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन हैं। मुकेश अंबानी की नेटवर्थ करीब 920,920 करोड़ रुपये है। रिलायंस इंडस्ट्रीज देश के सबसे मूल्यवान समूहों में से एक है। रिलायंस का मार्केट कैप 1,887,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा है। मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनियों के जरिये अलग-अलग व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। मुकेश अंबानी को इसमें अपने परिवार के सदस्यों जैसे नीता अंबानी, ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी के साथ कुछ करीबी सहयोगियों से भी मदद मिलती है। मुकेश अंबानी के तीनों बच्चे रिलायंस के बोर्ड में शामिल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कंपनी में सबसे ज्यादा सैलरी किसे मिलती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलायंस में सबसे ज्यादा सैलरी निखिल मेसवानी को मिलती है। निखिल मुकेश अंबानी के करीबी सहयोगियों में से एक हैं।
कौन हैं निखिल मेसवानी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निखिल मेसवानी की सालाना सैलरी 24 करोड़ रुपये से ज्यादा है। निखिल मेसवानी के पिता रसिकलाल मेसवानी धीरूभाई अंबानी के चचेरे भाई थे। वह मुकेश अंबानी के पहले बॉस और गुरु भी थे और रिलायंस के फाउंडर डायरेक्टर्स में से भी एक थे। निखिल की सैलरी परिवार के किसी भी मेंबर से ज्यादा है। उन्होंने रिलायंस में बतौर प्रोजेक्ट ऑफिसर अपना कॅरियर शुरू किया था। वह कंपनी के पेट्रोकेमिकल्स डिवीजन पर ज्यादा फोकस करते हैं। निखिल साल 1986 में रिलायंस का हिस्सा बने थे। वहीं 1 जुलाई 1988 से निखिल को कंपनी के बोर्ड में एग्जेक्यूटिव डॉयरेक्टर बनने के साथ फुल टाइम डायरेक्टर का पद मिला था। रिलायंस को पेट्रोकेमिकल इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी बनाने में उनकी भूमिका अहम मानी जाती है।
मुकेश अंबानी से ज्यादा सैलरी
वहीं मुकेश अंबानी की बात करें तो उन्होंने पिछले वित्त वर्ष में कोई सैलरी नहीं ली थी। साल 2020-21 में मुकेश अंबानी की सैलरी शून्य थी। इसके पहले साल 2019-20 फाइनेंशियल ईयर में उनकी सैलरी सालाना करीब 15 करोड़ रुपये थी। ऐसे में देखें तेा निखिल मेसवानी को मुकेश अंबानी से भी ज्यादा सैलरी मिल रही है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…