टाटा, सैमसंग और एलजी को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में मुकेश अंबानी, जानिए क्या है रिलायंस का प्लान
Updated on
24-04-2024 01:47 PM
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) टेलिकॉम और रिटेल के बाद एक और सेक्टर में तहलका मचाने की तैयारी में है। उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) एक नए मेड-इन-इंडिया ब्रांड वायजर (Wyzr) के साथ घरेलू कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज मार्केट में मल्टीनेशनल कंपनियों के दबदबे को खत्म करना चाहती है। अभी देश में टीवी, होम अप्लायंसेज और स्मॉल अप्लायंसेज का मार्केट 1.1 लाख करोड़ रुपये का है। इसमें एलजी, सैमसंग, वर्लपूल, हायर और डाइकिन की 60% है। इसी तरह एसी मार्केट में टाटा ग्रुप की कंपनी वोल्टास का दबदबा है। सूत्रों के मुताबिक रिलायंस की दो घरेलू कॉन्ट्रैक्ट मैन्यूफेक्चर कंपनियों डिक्सन टेक्नोलॉजीज और मिर्क इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ बातचीत चल रही है। मिर्क इलेक्ट्रॉनिक्स इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाने वाली कंपनी ओनिडा की पैरेंट कंपनी है। ब्रांड की बाजार में हिस्सेदारी बढ़ने के बाद कंपनी मीडियम टर्म में अपना प्लांट स्थापित कर सकती है।
रिलायंस की रिटेल यूनिट रिलायंस रिटेल ने हाल ही में Wyzr ब्रांड से एयर कूलर लॉन्च किया है। सूत्रों के मुताबिक कंपनी टेलीविजन, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, एयर कंडीशनर, स्मॉल अप्लायंसेज और एलईडी बल्ब जैसी श्रेणियों में रेंज का विस्तार करने की योजना बना रही है। कंपनी इन प्रॉडक्ट्स को इन-हाउस डिजाइन और डेवलप करना चाहती है क्योंकि वह विदेशी लेबल के दबदबे वाले इस बाजार में एक घरेलू ब्रांड स्थापित करना चाहती है। कंपनी ने पहले प्राइवेट लेबल ब्रांड रीकनेक्ट लॉन्च किया था, जिसमें थर्ड पार्टी द्वारा बनाए गए प्रॉडक्ट थे। रिलायंस रिटेल के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर दिनेश तलुजा ने 22 अप्रैल को आरआईएल की चौथी तिमाही की अर्निंग कॉल के दौरान एनालिस्ट्स को नए ब्रांड लॉन्च के बारे में बताया था। लेकिन इस बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया था।
क्या है योजना
सूत्रों का कहना है कि कंपनी अपने रिलायंस डिजिटल स्टोर्स के साथ-साथ इंडिपेंडेंट डीलरों, रीजनल रिटेल चेन और ऐमजॉन तथा फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए Wyzr के प्रॉडक्ट बेचना चाहती है। इलेक्ट्रॉनिक प्रॉडक्ट के B2B डिस्ट्रीब्यूशन में लगी जियोमार्ट डिजिटल (JMD) Wyzr के प्रॉडक्ट्स को दूसरे स्टोर्स तक ले जाएगी। वित्त वर्ष 2024 में JMD के मर्चेंट बेस में 20% की वृद्धि हुई। Wyzr के उत्पाद एलजी, सैमसंग और वर्लपूल जैसे ब्रांड्स की तुलना में सस्ते होंगे। टीवी, रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन जैसी कैटगरी में इन कंपनियों का सिक्का चलता है। इसी तरह एसी बाजार में टाटा की कंपनी वोल्टास नंबर वन है लेकिन एलजी और डाइकिन जैसी विदेशी कंपनियां भी उसके बहुत पीछे नहीं हैं।
एक सूत्र ने कहा, 'रिलायंस ने पहले ही जियोफोन के साथ बहुराष्ट्रीय कंपनियों के वर्चस्व वाले फीचर फोन बाजार में खलबली मचा दी थी। कंपनी मेक-इन-इंडिया की लहर पर सवार होकर इलेक्ट्रॉनिक्स में भी इसी सफलता को दोहराना चाहती है।' साल 2022 में, रिलायंस ने इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में विस्तार करने के लिए 1,670 करोड़ रुपये में अमेरिका की कंपनी Sanmina की भारतीय इकाई में 50.1% हिस्सेदारी खरीदी थी। Sanmina का चेन्नई में 100 एकड़ का परिसर है, जहां वह Wyzr उत्पादों के लिए एक प्लांट स्थापित कर सकती है। उन्होंने कहा कि अभी इसे अंतिम रूप नहीं दिया गया है। कंपनी की प्राथमिकता अभी उत्पादों को लॉन्च करना है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…