Select Date:

मुकेश अंबानी दुनिया के दूसरे पावरफुल CEO : एलन मस्क और सुंदर पिचाई को पीछे छोड़ा

Updated on 05-02-2024 12:55 PM

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने ब्रांड गार्जियनशिप इंडेक्स 2024 में लगातार दूसरे साल सेकेंड पोजिशन हासिल की है। उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला, गूगल के CEO सुंदर पिचाई, एपल के टिम कुक और टेस्ला के एलन मस्क पीछे छोड़ा।

इसके साथ ही वे 'डायवर्सिफाइड' ग्रुप की कैटेगिरी में टॉप रैंक वाले CEO भी बन गए हैं। ब्रांड फाइनेंस की ओर से जारी की गई लिस्ट में मुकेश अंबानी को भारतीयों की लिस्ट में पहले और ग्लोबल लेवल पर दूसरे स्थान पर रखा गया है। इस लिस्ट में टेसेंट के CEO हुआतेंग मा पहले नंबर पर रहे।

टाटा के एन चंद्रशेखरन पांचवें नंबर पर
ब्रांड फाइनेंस ने अंबानी को 80.3 का BGI स्कोर दिया, जो हुआतेंग मा के स्कोर 81.6 से थोड़ा ही कम है। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। वे 2023 की रैंकिंग में आठवें नंबर पर थे। वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा के अनीश शाह ने छठवीं रैंक हासिल की है। उनके बाद इंफोसिस के सलिल पारेख 16वें नंबर पर रहे।

ब्रांड गार्जियनशिप इंडेक्स क्या है
ब्रांड गार्जियनशिप इंडेक्स उन CEO को मान्यता देता है, जो सभी स्टेकहोल्डर्स, एम्प्लॉईज, इन्वेस्टर्स और बड़े पैमाने पर समाज के हितों पर विचार करते हुए प्रभावी ढंग से बिजनेस वेल्यू बनाते हैं। ब्रांड फाइनेंस सर्वे में एक संतुलित स्कोरकार्ड के बेस पर CEO का मूल्यांकन करता है, जो उनकी कंपनी के ब्रांड और लॉन्ग टर्म वेल्यू के मैनेजमेंट के रूप में काम करने की उनकी क्षमता को मापता है।

तीसरी तिमाही में रिलायंस को ₹17,394 करोड़ नेट प्रॉफिट
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने 19 जनवरी 2024 को फाइनेंशियल ईयर 2023-24 की तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित किए थे। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही (Q3FY24) में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना (YoY) आधार पर 9.3% बढ़कर 17,265 करोड़ रुपए रहा। एक साल पहले Q3FY23 में कंपनी ने 15,792 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। वहीं पिछली तिमाही यानी Q2FY24 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 17,394 करोड़ रहा था।

Q3 में कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर 2.25 लाख करोड़ रहा
ऑपरेशंस से Q3 में कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर 2.25 लाख करोड़ रुपए हो गया। पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी अवधि में ये 2.17 लाख करोड़ रुपए रहा था। वहीं पिछली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 2.32 लाख करोड़ रुपए रहा था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.