मुकेश अंबानी-रतन टाटा की नहीं इस कंपनी के हैं सबसे ज्यादा शेयरहोल्डर्स, दिया है ऐसा बंपर रिटर्न
Updated on
24-04-2024 01:48 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में बहुत सी कंपनियों ने निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है। मुकेश अंबानी और रतन टाटा की कई कंपनियों ने निवेशकों को मालामाल किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं स्टॉक मार्केट में ऐसी कौन सी कंपनी है जो स्टॉक होल्डर्स की संख्या के मामले में पहले नंबर पर है। यह कंपनी मुकेश अंबानी, रतन टाटा और गौतम अडानी की नहीं है। मार्केट में सबसे ज्यादा शेयर होल्डर्स यस बैंक के पास हैं। यस बैंक के बाद शेयर होल्डर्स की संख्या के मामले में दूसरे नंबर पर टाटा स्टील है। इसके बाद टाटा मोटर्स का नंबर है। आज हम आपको सबसे ज्यादा शेयर होल्डर्स वाली टॉप कंपनियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। वहीं इन सबसे ज्यादा स्टॉक होल्डर्स वाली कंपनियों ने निवेशकों को बीते वर्षों में कितना रिटर्न दिया है। इसकी भी आपको जानकारी देंगे। आईए देखते हैं कौन-कौन सी कंपनियां स्टॉक होल्डर्स के मामले में सबसे आगे हैं।
नके पास हैं सबसे ज्यादा शेयर होल्डर्स
सबसे ज्यादा स्टॉक होल्डर्स की बात करें तो इसमें यस बैंक नंबर वन पर है। यस बैंक के पास 49.95 लाख शेयर होल्डर्स हैं। दूसरे नंबर पर टाटा स्टील है। कंपनी के पास 43.43 लाख शेयर होल्डर्स हैं। तीसरे नंबर पर टाटा मोटर्स है। टाटा मोटर्स के स्टॉक होल्डर्स की संख्या 41.84 लाख है। इसके बाद जियो फाइनेंशियल सर्विसेस 40.83 लाख, टाटा पॉवर 39.80 लाख, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड 36.14 लाख, रिलायंस पॉवर 35.67 लाख, सुजलॉन 35.12 लाख, आईटीसी लिमिटेड 33.36 लाख और इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन के पास 32.52 लाख स्टॉक होल्डर्स हैं।
निवेशकों को कितना मिला रिटर्न
यस बैंक का शेयर आज गिरावट के साथ 25.60 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। पिछले 5 दिनों में यस बैंक का शेयर 5 फीसदी से ज्यादा उछला है। बीते 6 महीनों में यस बैंक ने निवेशकों को करीब 60 फीसदी का रिटर्न दिया है। एक साल में निवेशकों को 62.74 फीसदी का रिटर्न मिला है। टाटा स्टील ने एक साल में निवेशकों को 53.05 फीसदी का रिटर्न दिया है। टाटा मोटर्स ने निवेशकों को एक साल में 108.59 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है। वहीं जियो फाइनेंशियल ने निवेशकों को बीते 6 महीने में 83.63 फीसदी का रिटर्न दिया है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…