Select Date:

मुकेश अंबानी ने 4 साल पुरानी अमेरिकी कंपनी पर खेला बड़ा दांव

Updated on 06-09-2022 06:17 PM

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी ने मंगलवार को एक बड़ी डील की है। रिलांयस, अमेरिकी कंपनी सेंसहॉक में 79.4 प्रतिशत हिस्सेदारी को खरीदेगी। यह पूरी डील 32 मिलियन डॉलर में होगी। बता दें, सेनसेहॉक की स्थापना 2018 में हुई थी। कंपनी सोलर इंडस्ट्री के लिए सॉफ्टेवेयर मैनेजमेंट टूल्स बनाती है। बता दें, सेंसेक्स में रिलायंस के शेयर मंगलवार दोपहर को 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ ट्रेड कर थे। 

अधिग्रहण के बारे में बोलते हुए, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मुखिया मुकेश अंबानी ने कहा, “हम अपने परिवार में सेंसहॉक का स्वागत करते हैं। रिलायंस, ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में क्रांति लाने के लिए प्रतिबद्ध है और 2030 तक 100 GW सौर ऊर्जा बनाने में मदद करने का विजन रखती है। सेंसहॉक के सहयोग से हम सौर परियोजनाओं की लागत कम करेंगे, उत्पादकता बढ़ाएंगे और प्रदर्शन में सुधार करेंगे। मुझे विश्वास है कि आरआईएल के समर्थन से सेंसहॉक का कई गुना विकास होगा।

सेंसहॉक के सीईओ और सह-संस्थापक, स्वरूप मवनूर ने कहा, “हम प्रसन्न हैं कि आरआईएल ने इस निवेश के साथ हम पर भरोसा किया है।“ सेंसहॉक के अध्यक्ष और सह-संस्थापक राहुल सांखे ने सीईओ स्वरूप मवनूर की बात का समर्थन करते हुए कहा कि “यह साझेदारी नए बाजारों के रास्ते खोलेगी। हम सौर ऊर्जा के ईको सिस्टम में सुधार करने के मिशन पर हैं, 2025 तक बाजार का 50% हिस्सा हासिल कर लेंगे।”

सेनसेहॉक सोलर प्रोजेक्ट्स को प्लानिंग से लेकर प्रोडक्शन तक का मदद करती है। सोलर कंपनियों को आटोमेशन के जरिए संचालित करने में सेनसेहॉक की तरफ से मदद किया जाता है। रिलायंस ने एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि वित्त वर्ष 2022 में कंपनी का टर्नओवर 2,326,369 डॉलर, वित्त वर्ष 2021 में 11,65,926 डॉलर था। साल दर साल कंपनी के टर्नओवर में ग्रोथ देखने को मिली। 

क्या है मुकेश अंबानी का प्लान? 

रिलांयस इंडस्ट्रीज इस समय प्रमुख तौर पर गैस, ऑयल, पेट्रोकेमिकल्स, टेलीकॉम और रिटेल सेक्टर में कारोबार कर रही है। लेकिन कंपनी 60 प्रतिशत आमदनी ऑयल रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल बिजनेस से हो रहा है। इसी निर्भरता को कम करने के लिए मुकेश अंबानी अलग-अलग सेक्टर में बहुत तेजी के साथ पैसा लगा रहे हैं। जिसमें न्यू एनर्जी को लेकर वो सबसे ज्यादा उत्साहित हैं।  मुकेश अंबानी अगले 10 से 15 साल के दौरान 80 अरब डॉलर का निवेश ग्रीन एनर्जी में कर सकते हैं। रिलायंस 4 गिगा फैक्टरिज पर काम कर रहा है। जामनगर में 5000 एकड़ में फैले इस कॉम्पलेक्स में सोलर पैनल, एनर्जी सिस्टम, फ्यूस सेल पर काम हो रहा है। एजीएम में भी पावर इलेक्ट्रानिक्स को लेकर नई गिगा फैक्ट्री का ऐलान किया गया है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
 16 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका के एनर्जी इंर्फोमेशन एडमिनिस्ट्रेशन (U.S. Energy Information Administration) ने बीते 10 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह की रिपोर्ट दे दी है। इसके मुताबिक अब अमेरकिा में क्रूड…
 16 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट बढ़ने से एक बार फिर कच्चे तेल की कीमत में तेजी आने लगी है। इस बीच सरकार ने डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF)…
 16 July 2026
नई दिल्‍ली: रविंद्र जी. बेंगलुरु के रहने वाले हैं। पहले वह फार्मास्युटिकल प्रोफेशनल रहे हैं। साल 2014 में वीजा की दिक्कतों के कारण उनकी जमी-जमाई नौकरी छूट गई। वह चार…
 15 July 2026
नई दिल्ली: आखिरकार आईडीबीआई बैंक में सरकारी हिस्सेदारी बेचने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने कनाडा की कंपनी फेयरफैक्स होल्डिंग्स के ऑफर को मंजूरी दे दी है। सूत्रों…
 15 July 2026
नई दिल्ली: भारत सरकार ने अपनी विदेशी व्यापार नीति में बड़ा बदलाव करते हुए जबरन मजदूरी से तैयार होने वाले सामानों के आयात पर रोक लगा दी है। अब देश…
 15 July 2026
नई दिल्ली: भारत और यूके के बीच बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौता (FTA) आज से लागू हो रहा है। इससे भारतीय एक्सपोर्टर्स के लिए बांग्लादेश और चीन के मुकाबले बेहतर स्थिति…
 15 July 2026
नई दिल्ली: पिछले दिनों ही यह खबर आई थी कि ट्रेन के एसी डिब्बों (AC Coach) से बेडरोल आइटम्स चोरी हो रहे हैं। ट्रेन से लाखों की संख्या में कंबल…
Advt.