मुकेश अंबानी दीपिका-रणवीर की बेटी को देखने पहुंचे हॉस्पिटल, पूरे लाव -लश्कर के साथ पहुंचकर एक्टर को दी बधाई
Updated on
10-09-2024 02:05 PM
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के घर गणेश चतुर्थी के मौके पर 8 सितंबर को बिटिया रानी का जन्म हुआ। बच्ची के जन्म के साथ ही दीपिका-रणवीर को अपनी फैमिली, इंडस्ट्री के दोस्तों और फैन्स से खूब सारी बधाइयां और तोहफे मिल रहे हैं। अब दुनिया के सबसे बड़े बिजनेसमैन में से एक मुकेश अंबानी भी दीपिका पादुकोण की बेटी को देखने के लिए और कपल को बधाइयां देने खुद हॉस्पिटल पहुंच गए। मुकेश अंबानी का एक वीडियो सामने आया है।
दीपिका साउथ मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती थीं और यहीं उन्होंने अपने जिगर के टुकड़े को जन्म दिया है, जिसके मालिक मुकेश अंबानी ही हैं। सोशल मीडिया पर नजर आए इस वीडियो में मुकेश अंबानी अपने पूरे लाव-लश्कर के साथ एचएन रिलायंस हॉस्पिटल पहुंचते दिख रहे हैं। इस वीडियो में सबसे पहले अंबानी की गोल्डन गाड़ी गुजरती है और उनके पीछे कई गाड़ियों का काफिला निकलता दिख रहा है।
मुकेश अंबानी और उनकी फैमिली से रणवीर-दीपिका की बॉन्डिंग खास
रणवीर और दीपिका मुकेश अंबानी और उनकी फैमिली के साथ अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। मुकेश अंबानी के घर आयोजित हर खास मौके पर रणवीर और दीपिका जरूर शामिल होते हैं। उनके घर आयोजित फंक्शन में रंग जमाना हो या फिर मंच पर परफॉर्मेंस दिखाना, एक्टर्स कभी पीछे नहीं रहते। हाल ही में आयोजित अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग के मौके पर भी रणवीर के साथ मंच पर प्रेग्नेंट दीपिका ने डांस किया था।
रितिका भवनानी भी भांजी और भाभी को मिलने पहुंची थीं
इससे पहले रणवीर की बहन रितिका भवनानी भी बेबी और दीपिका को मिलने अस्पताल पहुंची थीं। दीपिका और रणवीर ने अभी तक अपनी बच्ची का नाम को लेकर कुछ भी अनाउंस नहीं किया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर बेटी का नाम लेकर बहुत सारे लोग हाजिर हैं।
रणवीर और दीपिका इस फिल्म में दिखेंगे साथ
रणवीर इस वक्त पैटर्निटी लीव पर हैं। बता दें कि अभी से कुछ महीने बाद ही रणवीर और दीपिका दोनों 'सिंघम अगेन' में नज़र आएंगे जो इस दिवाली रिलीज़ होगी। दीपिका आखिरी बार 'कल्कि 2898 AD' में नजर आई थीं और इस फिल्म में भी उन्होंने प्रेग्नेंट महिला का किरदार निभाया था, जिसके बाद बताया गया कि फिल्म में दिखने वाली उनकी प्रेग्नेंसी रियल है। वहीं 'सिंघम अगेन' के बाद रणवीर सिंह 'डॉन 3' पर काम शुरू करने वाले हैं। इसके अलावा रणवीर आदित्य धर की अगली फिल्म में भी दिखेंगे, जिसमें उनके साथ संजय दत्त , अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल जैसे सितारे नजर आएंगे।
एक्टर अली गोनी और जन्नत जुबैर को 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' का विनर घोषित किया गया है। हफ्तों तक चले कुकिंग चैलेंज, मजाक-मस्ती और सेलिब्रिटीज के बीच अच्छे तालमेल के…
कोलकाता में शुक्रवार को छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद श्रीलेखा मित्रा कानूनी मुश्किलों में फंस गई हैं। उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमानजनक पोस्टर दिखाने…
मशहूर होस्ट करण जौहर एक बार फिर नए सीजन की कमान संभालते नजर आएंगे। इस बार अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े 21 जाने-माने सेलिब्रिटी भरोसे, धोखे और चालबाजी के इस सबसे…
हनी सिंह के साथ करियर की शुरुआत करने वाले पंजाबी सिंगर रेशम सिंह अनमोल ने E20 पेट्रोल को लेकर नया दावा किया है। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट में रेशम…
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…