ऐमजॉन और फ्लिपकार्ट का जलवा
इंडस्ट्री के अनुमानों और रिसर्चर नीलसनआईक्यू के मुताबिक कुल बिक्री में ई-कॉमर्स की हिस्सेदारी स्मार्टफोन के लिए 48-50%, लैपटॉप और टैबलेट के लिए 40-42%, टेलीविजन के लिए 30%, वॉशिंग मशीन के लिए 22-24%, एसी के लिए 12-15% और रेफ्रिजरेटर के लिए 18-20% है। फिलहाल ई-कॉमर्स बिक्री में ऐमजॉन और फ्लिपकार्ट सबसे आगे हैं।बेंगलुरु की मोबाइल रिटेल चेन संगीता ने भी क्विक कॉमर्स में कदम रखा है। कंपनी उन जगहों पर 30 मिनट में डिलीवरी दे रही है जहां उनके स्टोर हैं। इलेक्ट्रॉनिक रिटेल चेन विजय सेल्स दो घंटे के अंदर डिलीवरी दे रही है जिसमें रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन और टेलीविजन जैसे बड़े उपकरण भी शामिल हैं। विजय सेल्स के डायरेक्टर नीलेश गुप्ता ने कहा कि बड़े उपकरणों के मामले में क्विक कॉमर्स अब भी विकसित हो रहा है।
जेप्टो, स्विगी इंस्टामार्ट और ब्लिंकिट जैसे क्विक कॉमर्स ऑपरेटर भी इलेक्ट्रॉनिक्स में उतर चुके हैं। हालांकि पहले एसी जैसे बड़े उत्पाद बेचने के उनके प्रयास सफल नहीं रहे थे। वे भी स्मार्टफोन, किचन अप्लायंसेज, इलेक्ट्रिक पर्सनल केयर प्रोडक्ट और एक्सेसरीज जैसे 'ग्रैब-एंड-गो' सामानों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं लेकिन उनकी रेंज सीमित है।
