मुकेश अंबानी के 20 साल बेमिसाल , रॉकेट के रफ्तार से बढ़ी रिलायंस की कमाई
Updated on
28-12-2022 07:35 PM
नई दिल्ली:रिलायंस इंडस्ट्री (Reliance Industries) की कमान संभालते हुए आज मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने 20 साल पूरे कर लिए हैं। आज धीरूभाई अंबानी (Dhirubhai Ambani) की जयंती भी है। रिलायंस के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर आज मुकेश अंबानी ने 20 साल पूरे कर लिए हैं। मुकेश अंबानी की लीडरशीप में रिलायंस के लिए ये 20 साल बेमिसाल रहा हैं। इन 20 सालों में कंपनी का नेटवर्थ, प्रॉफिट, कंपनी की आय, एसेट, मार्केट कैप सबमें जबरदस्त तेजी आई और सब डबल डिजिट ग्रोथ में पहुंच गया है।
मुकेश अंबानी का कमाल, 20 गुना बढ़ी कंपनी की आय
मुकेश अंबानी के नेतृत्व में रिलायंस की कमाई में 20 गुना बढ़ोतरी हुई। साल 2002 में रिलायंल इंडस्ट्री का मार्केट कैप जहां 41989 करोड़ का था , जो आप की तारीख में 17 लाख 81 हजार 841 करोड़ पर पहुंच गई है। रिलायंस की आय के आंकड़े को देखें तो वित्तीय वर्ष 2001-02 में कंपनी की आय 45411 करोड़ थी, जो वित्तीय वर्ष 2021-22 में 7 लाख 92 हजार 656 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वहीं कंपनी का मुनाफा वित्तीय वर्ष 2001-02 में 3280 करोड़ से बढ़कर 67 हजार 845 करोड़ पर पहुंच गया है।
मुकेश अंबानी के नेतृत्व में पिछले दो दशकों में कंपनी ने इनकम, नेटवर्थ सबमें बढ़ोतरी हुई है। न केवल कंपनी की आय में बढ़ोतरी हुई है बल्कि निवेशकों के भी खूब फायदा हुआ है। इन 20 सालों में 87 हजार करोड़ प्रति वर्ष की दर से निवेशकों को 17.4 लाख करोड़ रु का लाभ हुआ। उनके नेतृत्व में फेसबुक, गूगल और बीपी जैसी कंपनियों ने रिलायंस में निवेश किया है। तेल से शुरु कर कंपनी ने दूरसंचार और रिटेल में कई मुकाम हासिल किए हैं। मुकेश अंबानी पहले व्यक्ति हैं, जिन्होंने डेटा को ‘न्यू-ऑयल’ कहा था। आज वो फ्यूल किस कदर तक आपके जीवन में घुसा है वो हम सब देख रहे हैं।
मुकेश अंबानी के नेतृत्व में रिलायंस जियो देश ही नहीं दुनिया की ब़़ड़ी टेलीकॉम कंपनियों के बीच आकर खड़ी हो गई है। डेटा क्षेत्र में जियो ने बड़ी क्रांति ला दी है। जो डेटा पहले करीब 250रु प्रति जीबी मिलता था आज वो 10 रुपये पर गिर गया है। न केवल दाम में गिरावट आई हैं बल्कि डेटा खपत में भी लंबी छलांग लगाई है, जिसका श्रेय भी जियो को जाता है। मोबाइल के अलावा रिटेल सेक्टर में रिलायंस दुनिया की बड़ी कंपनियों को टक्कर दे रहा है। रेवेन्यू के मामले में रिलायंस रिटेल सबसे बड़ी कंपनी बन गई। मुकेश अंबानी वर्तमान के साथ-साथ भविष्य का भी सोच रहे हैं। उन्होंने 75 हजार करोड़ रु के निवेश से जामनगर में न्यू एनर्जी के लिए 5 गीगा फैक्टरी लगाई जा रही हैं। जहां सोलर एनर्जी और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे नए एनर्जी पर गंभीरता से काम हो रहा है।
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
नई दिल्ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्होंने कारोबार…
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…