मुकेश अंबानी की इस कंपनी के पेनी स्टॉक में लगी आग! 2 घंटे में ही 18% का उछाल, कितनी है कीमत
Updated on
22-04-2025 01:35 PM
नई दिल्ली: मंगलवार को शेयर मार्केट फिर गुलजार रही। सुबह 11 बजे तक सेंसेक्स में 300 अंकों से ज्यादा और निफ्टी 50 में 90 अंकों से ज्यादा की तेजी आ चुकी है। वहीं कई शेयर ऐसे भी हैं जो रॉकेट हो गए। इनमें मुकेश अंबानी की कंपनी आलोक इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Alok Industries Ltd) भी शामिल है। इस पेनी स्टॉक की कीमत 20 रुपये से कम है।
आलोक इंडस्ट्रीज के शेयर में मंगलवार को जबरदस्त तेजी आई। बाजार खुलने के दो घंटे के भीतर ही इसमें 18 फीसदी का उछाल आ गया। इस शेयर में यह तेजी कंपनी के वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) से जुड़ी है। दरअसल, कंपनी का घाटा चौथी तिमाही में कम हुआ है। इस कारण इसे खरीदने की होड़ मच गई, जिससे इसकी कीमत में तेजी आ गई।
कहां पहुंचा भाव?
आलोक इंडस्ट्रीज का शेयर सोमवार को 16.47 रुपये पर बंद हुआ था। मंगलवार को यह 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 17.36 रुपये पर खुला। इसके बाद इसमें और तेजी आती गई। बाजार खुलने के दो घंटे के भीतर ही यह 18 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 19.50 रुपये पर पहुंच गया था। हालांकि बाद में इसमें कुछ गिरावट भी आई। मंगलवार सुबह 11:30 बजे यह शेयर 15 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ करीब 19 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
क्यों आई इसमें तेजी?
वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में कंपनी का घाटा घटकर 74.47 करोड़ रुपये रह गया है। कंपनी को पिछली तिमाही में 272.99 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। पिछले साल इसी तिमाही में 215.93 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। चूंकि चौथी तिमाही में कंपनी को घाटा कम हुआ है। वहीं कंपनी की कमाई भी बढ़ी है। कंपनी ने बताया कि चौथी तिमाही में कंपनी की कमाई 952.96 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 1,469.31 करोड़ रुपये थी। कंपनी की कमाई बढ़ने और घाटा कम होने से निवेशकों का इस शेयर पर भरोसा बढ़ गया है।
क्या करती है कंपनी?
आलोक इंडस्ट्रीज टेक्सटाइल कंपनी है। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास आलोक इंडस्ट्रीज में 40.01% हिस्सेदारी है। जेएम फाइनेंशियल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी के पास 34.99% हिस्सेदारी है, जिससे प्रमोटर की कुल हिस्सेदारी 75% हो जाती है। शेष 25% हिस्सेदारी सार्वजनिक शेयरधारकों के पास है। बीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक कंपनी का मार्केट कैप 9,473.68 करोड़ रुपये है।
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
नई दिल्ली: मार्च से जून के बीच विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में भारी बिकवाली की। लेकिन जुलाई में यह सिलसिला टूट गया। जुलाई में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने…
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
नई दिल्ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्त किया है। अनुराग जैन मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…