तीसरे दिन अपर सर्किट में फंसा मुकेश अंबानी की कंपनी का शेयर, 5 साल में 5000% से ज्यादा रिटर्न
Updated on
22-07-2024 02:43 PM
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के मालिकाना हक वाली कंपनी लोटस चॉकलेट (Lotus Chocolate) के शेयरों ने आज लगातार तीसरे दिन अपर सर्किट छू लिया। पिछले तीन सत्र में कंपनी के शेयरों में 15 फीसदी तेजी आई है। यह रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (RCPL) की सब्सिडियरी कंपनी है। RCPL देश की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) की सहयोगी कंपनी है। रिलायंस रिटेल की कमान मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के पास है। लोटस चॉकलेट का शेयर हफ्ते के पहले दिन मार्केट खुलते ही पांच फीसदी की तेजी के साथ 811.10 रुपये पर पहुंच गया जो इसका ऑल-टाइम हाई लेवल है। पिछले सत्र में यह 772.50 रुपये पर बंद हुआ था।
लोटस चॉकलेट का पहली तिमाही में मुनाफा कई गुना बढ़कर 9.41 करोड़ रुपये पहुंच गया जो पिछले साल की समान तिमाही में 20 लाख रुपये था। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी 32.21 करोड़ रुपये से बढ़कर 141.31 करोड़ रुपये पहुंच गया। इसशेयर ने पिछले पांच साल में 5,000 परसेंट से अधिक रिटर्न दिया है। अगर किसी ने पांच साल पहले इसमें एक लाख रुपये लगाए होते तो आज उसके निवेश की वैल्यू 51 लाख रुपये होती। 19 जुलाई 2019 को इसकी कीमत 15 रुपये थी। लेकिन रिलायंस और मुकेश अंबानी का नाम जुड़ने के बाद इस शेयर में काफी तेजी आई है। पिछले एक साल में इस शेयर में 235% फीसदी उछाल आई है। इस साल इस शेयर में करीब 154.53% तेजी आई है।
कितने में हुई थी डील
लोटस चॉकलेट्स चॉकलेट, कोको प्रोडक्ट्स और कोको डेरिवेटिव बनाती है। कंपनी के प्रोडक्ट स्थानीय बेकरी से लेकर विदेशों तक दुनियाभर में चॉकलेट कंपनियों और चॉकलेट यूजर्स को सप्लाई किए जाते हैं। कंपनी की स्थापना 1988 में हुई थी। रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने इस कंपनी में 51% हिस्सेदारी खरीदी थी। यह सौदा पिछले साल मई में पूरा हुआ था। यह डील 74 करोड़ रुपये में हुई थी। रिलायंस ने 113 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लोटस चॉकलेट के शेयर खरीदे थे। RCPL ने अपना ब्रांड इंडिपेंडेंस (Independence) लॉन्च किया है। इसे पूरे देश में लॉन्च करने की योजना है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…