मुकेश अंबानी की रिलायंस ने दो इंटरनेशनल ब्रांड्स से किया किनारा, धड़ाधड़ बंद हो रहे स्टोर
Updated on
16-12-2024 04:41 PM
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस ब्रांड्स ने दो इंटरनेशनल ब्रांड्स से पल्ला झाड़ लिया है। सूत्रों के मुताबिक कंपनी ने इतालवी डेनिम ब्रांड Replay और डच क्लोदिंग ब्रांड G-Star RAW के साथ अपनी पार्टनरशिप खत्म कर दी है। इसकी वजह यह है कि इन ग्लोबल ऐपेरल ब्रांड्स की देश में कम डिमांड है। मामले से जुड़े दो अधिकारियों ने बताया कि रिलायंस ने इन ब्रांड्स के स्टोर बंद करना शुरू कर दिया है। कंपनी उनकी जगह अपने दूसरे इंटरनेशनल लेबल ला रही है।
एक अधिकारी ने बताया कि G-Star RAW के ज्यादातर स्टोर बंद हो चुके हैं, लेकिन ऑनलाइन मार्केटप्लेस के जरिए उनकी मौजूदगी है। रिलायंस जल्द ही Replay स्टोर बंद कर देगी, क्योंकि उन्हें लगता है कि ये दोनों ब्रांड भारतीय बाजार में अपनी प्रासंगिकता खो रहे हैं। G-Star RAW भारत में अपने ब्रांड को वितरित करने के लिए किसी दूसरे रिटेलर के साथ पार्टनरशिप करने पर विचार कर सकता है। इस ब्रांड ने एक दशक पहले भारत में एंट्री करने के लिए जेनेसिस लक्जरी के साथ साझेदारी की थी। साल 2017 में रिलायंस ने जेनेसिस को खरीद लिया था।
बाजार में भीड़
रिलायंस ब्रांड्स ने 2018 में फैशन बॉक्स के स्वामित्व वाले Replay के लिए एक्सक्लूसिव डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स हासिल किए थे। इससे डेनिम पोर्टफोलियो में इजाफा हुआ जिसमें गैस, डीजल, अरमानी और सुपरड्राई जैसे ब्रांड शामिल हैं। दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में भारत ग्लोबल ऐपेरल ब्रांड्स के लिए एक आकर्षक बाजार है। खासकर युवा पश्चिमी शैली के कपड़ों को तेजी से अपना रहे हैं। लेकिन बाजार में ब्रांड्स की भीड़ बढ़ रही है। जारा और एचएंडएम से लेकर यूनिक्लो और गैप तक के अधिकांश ग्लोबल ब्रांड्स भारत में एंट्री कर चुके हैं। टॉप ग्लोबल ऐपेरल और फास्ट फैशन ब्रांड्स ने युवाओं के साथ मजबूती से तालमेल बिठाया। महामारी के बाद उनकी बिक्री में 40% से 60% के बीच तेजी आई लेकिन पिछली 6-8 तिमाहियों में स्थिति पलट गई। महंगाई, ब्याज दरों में वृद्धि, स्टार्टअप और आईटी जैसे क्षेत्रों में छंटनी और इकॉनमी में सुस्ती के कारण पिछले साल की शुरुआत से ही लोगों ने ऐपेरल, लाइफस्टाइल प्रॉडक्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और बाहर खाने-पीने जैसे गैर-जरूरी खर्चों को कम करना शुरू कर दिया।
नई दिल्ली: इथेनॉल मिक्स पेट्रोल यानी E20 पर सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों ने इससे गाड़ियों का इंजन खराब होने और माइलेज प्रभावित होने का दावा किया है। सरकार…
नई दिल्ली: वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुरानी प्राइवेट बीएस-6 गाडि़यों वाहनों के लिए…
नई दिल्ली: वित्तीय मामलों से जुड़ी संसद की स्थायी समिति ने पिछले हफ्ते अपनी रिपोर्ट में क्रिप्टोकरंसी सहित वर्चुअल डिजिटल असेट्स के बारे में सरकार को सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गनाइजेशन (SRO)…
नई दिल्ली: FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने आज वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही का रिजल्ट जारी किया। जून तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट…
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…