मुकेश अंबानी की रिलायंस ने भरा सरकार का खजाना, हरियाणा के सालाना बजट से ज्यादा पैसा दे दिया
Updated on
07-08-2024 05:45 PM
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2023-24 में सरकारी खजाने में कुल 1,86,440 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। यह पिछले साल के मुकाबले 9 हजार करोड़ रुपये अधिक है। फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में हरियाणा का बजट 183,950 करोड़ रुपये था। देश की सबसे मूल्यवान कंपनी की सालाना वार्षिक रिपोर्ट में यह बात सामने आई। कंपनी ने इस दौरान सीएसआर मद में कुल 1,592 करोड़ रूपये खर्च किए जो पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 300 करोड़ अधिक है। मुनाफा कमाने में भी कंपनी अव्वल रही। वित्त वर्ष 2023-24 में टैक्स के बाद प्रॉफिट 79 हजार करोड़ रुपये से अधिक रहा। यह पिछले वित्त वर्ष से 7.3 प्रतिशत अधिक रहा। पिछले साल कंपनी का प्रॉफिट 73 हजार 670 करोड़ रुपये रहा था।
देश की अर्थव्यवस्था में रिलायंस का योगदान काफी अहम रहा है। रिलायंस फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में 20 लाख करोड़ रुपये का बाजार पूंजीकरण का आंकड़ा पार करने वाली देश की पहली कंपनी बन गई है। पिछले वित्त वर्ष की तुलना में यह 27 फीसदी उछाल है। मार्केट कैपिटालाइजेशन के मामले में रिलायंस दुनिया की 48वीं कंपनी है। वहीं कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में भी रिलायंस ने 10 लाख करोड़ रुपये के मुकाम को पार कर लिया है। निर्यात में भी रिलायंस देश की रीढ़ मजबूत कर रहा है। पिछले वित्त वर्ष में रिलायंस ने करीब 3 लाख करोड़ रूपये का निर्यात किया। निर्यात ही नहीं देश में पूंजीगत परिसंपत्तियों के निर्माण में भी रिलायंस निजी क्षेत्र के सबसे बड़े योगदानकर्ताओं में से एक है। वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस ने वित्त वर्ष 2023-24 में 1 लाख 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया।
अंबानी ने क्या कहा
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी ने वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि पिछले दशक में वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में भारत का महत्व कई गुना बढ़ गया है। अस्थिरता और अनिश्चितता की इस दुनिया में, भारत स्थिरता और समृद्धि के प्रतीक के रूप में चमक रहा है। सभी क्षेत्रों में मजबूत विकास 140 करोड़ भारतीयों के सामूहिक प्रयास का नतीजा है। भारत और भारतीयता की यही भावना रिलायंस को निरंतर इनोवेशन करने और हर उद्यम में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती है। रिलायंस परिवार के लिए भारत के विकास की कहानी का हिस्सा बनना और इसकी शानदार वृद्धि में योगदान देना गर्व की बात है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…