दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान का साथ मिलते ही उछला मुकेश अंबानी का शेयर, बाजार में लौटी तेजी
Updated on
07-10-2024 12:52 PM
नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार सोमवार को तेजी के साथ खुले। पिछले हफ्ते सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार 5 दिन गिरावट आई थी जो दो साल में इसका सबसे खराब साप्ताहिक प्रदर्शन था। इस दौरान सेंसेक्स 4,000 अंक से ज्यादा गिरा था। इस दौरान निवेशकों को 16 लाख करोड़ रुपये से अधिक की चपत लगी थी। लेकिन सोमवार को यह तेजी के साथ खुला। अमेरिकी में रोजगार के मजबूत आंकड़ों ने मंदी की चिंताओं को कम किया। इससे एशियाई बाजारों में तेजी रही और भारत पर भी उसका असर दिखाई दिया। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 406 अंक या 0.50% बढ़कर 82,094 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी 50 इंडेक्स भी 121 अंक या 0.48% बढ़कर 25,135 पर पहुंच गया। 9.50 बजे सेंसेक्स 157.65 अंक यानी 0.19% की तेजी के साथ 81,846.10 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 50 भी 12.85 अंक यानी 0.05 फीसदी तेजी के साथ 25,027.45 अंक पर था।
सेंसेक्स के शेयरों में, आईटीसी, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स और कोटक महिंद्रा बैंक सबसे ज्यादा लाभ में रहे। इसमें 1% से अधिक की तेजी रही। इसके विपरीत टाइटन, एचयूएल, अडानी पोर्ट्स, सन फार्मा और मारुति सुजुकी लाल निशान पर खुले। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज में 3% की उछाल आई। मुकेश अंबानी की कंपनी को दुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी ब्लैकरॉक के साथ मिलकर म्यूचुअल फंड बिजनस स्थापित करने के लिए बाजार नियामक से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई। इससे शुरुआती कारोबार में जियो फाइनेंशियल का शेयर बीएसई पर 349.50 रुपये तक गया।
ब्लैकरॉक की हैसियत
ब्लैकरॉक की हैसियत का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि दुनिया के कुल शेयरों और बॉन्ड्स का 10 फीसदी यही कंपनी संभालती है। यह दुनिया का सबसे बड़ा शेडो बैंक है। जून तिमाही में इसका एसेट अंडर मैनेजमेंट 9.43 ट्रिलियन डॉलर था। इसकी स्थापना लैरी फिंक ने 1988 में की थी। फिंक कंपनी के सीईओ और चेयरमैन हैं। उन्हें दुनिया का सबसे ताकतवर इंसान माना जाता है। साल 2008 में जब फाइनेंशियल क्राइसिस के कारण बड़ी-बड़ी कंपनियां सकते में थी तो अमेरिका की सरकार ने ब्लैकरॉक का सहारा लिया था। 2020 में कोरोना महामारी के कारण जब बॉन्ड मार्केट बुरी तरह हिल गया था तो एक बार फिर ब्लैकरॉक ने स्थिति संभाली।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…