मुकुल देव ICU में थे भर्ती, सबसे बना ली थी दूरी! विंदू दारा सिंह और दीपशिखा का खुलासा
Updated on
24-05-2025 02:20 PM
टीवी और फिल्मों के फेमस एक्टर मुकुल देव की मौत ने हर किसी को झकझोर दिया है। उन्होंने 23 मई 2025, शुक्रवार को दिल्ली में आखिरी सांस ली। वो 54 साल के थे। उनके आकस्मिक निधन से सभी सन्न हैं। उनके जानने वालों को यकीन नहीं हो रहा है कि अब वो इस दुनिया में नहीं हैं। मनोज बाजपेयी से लेकर सोनू सूद, विंदू दारा सिंह और दीपशिखा नागपाल सहित कई सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए अपना दुख जाहिर कर रहे हैं।
Mukul Dev के दोस्त विंदू दारा सिंह ने इंडिया टुडे को बताया कि अपने माता-पिता की मौत के बाद मुकुल ने खुद को अलग-थलग कर लिया था। वो घर से बाहर कम निकलता था और लोगों से भी बहुत कम मिलता था। इस वजह से वो अकेले पड़ गए थे। वहीं, मुकुल की दोस्त दीपशिखा नागपाल ने बताया कि उन्होंने जीते जी अपनी खराब हेल्थ के बारे में किसी से कुछ नहीं बताया था। वो बस दोस्तों के वॉट्सएप ग्रुप पर जुड़े थे, जहां अक्सर बात करते थे। पर कभी अपनी तकलीफ नहीं शेयर की।
मुकुल देव की मौत कैसे हुई?
जानकारी के मुताबिक, मुकुल लंबे समय से बीमार थे। उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, जहां ICU में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने इंस्टाग्राम पर मुकुल की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मैं जो महसूस कर रहा हूं, उसे शब्दों में बयां करना असंभव है। मुकुल एक भाई की तरह थे, एक कलाकार जिनकी गर्मजोशी और जुनून बेजोड़ था। बहुत जल्दी, बहुत कम उम्र में चले गए। उनके परिवार और इस नुकसान से दुखी सभी लोगों के लिए शक्ति की प्रार्थना करता हूं। मिस यू मेरी जान...जब तक हम फिर से नहीं मिलते। ओम शांति।'
गुनीत मोंगा और दीया मिर्जा को नहीं हो रहा यकीन
मनोज बाजपेयी के पोस्ट पर गुनीत मोंगा ने लिखा, 'यकीन नहीं हो रहा है।' दीया मिर्जा ने लिखा, 'बिल्कुल भी यकीन नहीं हो रहा है।'
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…