मुंबई: फडणवीस ने बनाया चेयरमैन, फॉर्म में आए उद्धव ठाकरे, बताया कब पूरा होगा बाल ठाकरे मेमोरियल का काम?
Updated on
22-11-2025 12:44 PM
मुंबई: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महाराष्ट्र सरकार द्वारा बाल ठाकरे नेशनल मेमोरियल पब्लिक ट्रस्ट का चेयरमैन बनाए जाने के बाद उद्धव ठाकरे ने बड़ा बयान दिया है। शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा है कि बाल ठाकरे का मेमोरियल जनवरी 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है।इस महीने की शुरुआत में महाराष्ट्र सरकार ने फिर से उद्धव ठाकरे को बालासाहेब ठाकरे नेशनल मेमोरियल पब्लिक ट्रस्ट का चेयरमैन बनाया। महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों के बीच उद्धव ठाकरे की नियुक्ति चर्चा में आ गई थी। ठाकरे पहले इसके प्रमुख रह चुके हैं। कार्यकाल पूरा होने उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद आदित्य ठाकरे को कमान मिली थी। शिवसेना के दो धड़ों में बंटने के बाद भी फडणवीस ने इसके चेयरमैन पद उद्धव ठाकरे की नियुक्ति की है। इससे दोस्ती के संदेश के तौर पर देखा गया था।
मेमोरियल साइट का उद्धव ने किया दौरा शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे का मेमोरियल जनवरी 2027 तक पूरा हो जाएगा। 2027 में ही ठाकरे के जन्म के 100 साल पूरे होंगे। ऐसे में शिवसैनिकों को उनके जन्म शताब्दी साल में यह बड़ी सौगात मिलेगी। बाल ठाकरे के बेटे और शिवसेना (यूबीटी) चीफ उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा मेमोरियल का दौरा करने के बाद यह बात कही। बाल ठाकरे का मेमोरियल मुंबई के दादर इलाके में शिवाजी पार्क बन रहा है। इस महीने की शुरुआत में महाराष्ट्र सरकार ने बालासाहेब ठाकरे नेशनल मेमोरियल पब्लिक ट्रस्ट को फिर से बनाया और उद्धव ठाकरे को इसका चेयरमैन बनाया था। इसके बाद मेमोरियल सुर्खियों में आ गया था। राज्य सरकार ने उद्धव के करीबी पूर्व मंत्री सुभाष देसाई को ट्रस्ट का सेक्रेटरी बनाया है, जबकि उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे को मेंबर बनाया गया।
दौरे के बाद क्या बोले उद्धव ठाकरे? उद्धव ठाकरे ने मेमोरियल साइट का दौरा करने के बाद कहा कि मैं काम का जायजा लेने आया था। जल्द ही ट्रस्ट की मीटिंग होगी और काम शुरू हो जाएगा। यह नामुमकिन है कि काम 23 जनवरी, 2026 (दिवंगत नेता की जयंती) को खत्म हो जाएगा, लेकिन जब जनवरी 2027 में बालासाहेब के 100 साल पूरे होंगे, तो मुझे पूरा भरोसा है कि मेमोरियल बनकर तैयार हो जाएगा और आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। हिंदू ह्दय सम्राट के तौर जाने गए बाल ठाकरे का जन्म 23 जनवरी, 1926 को पुणे में हुआ था। उनका निधन 17 नवंबर, 2012 को हुआ था। बाल ठाकरे ने 86 साल की आयु में दुनिया को अलविदा कहा था।
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा…
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…