Select Date:

मुंबई हिट एंड रन केस; 7 दिन में 2 मौतें:BMW से टक्कर से घायल हुए युवक की मौत; कार ने ऑटो रिक्शा को घसीटा

Updated on 29-07-2024 02:22 PM

मुंबई में बीते सात दिनों में हिट एंड रन के अलग-अलग मामलों में 2 लोगों की मौत हो गई। एक मामले में BMW कार की टक्कर से घायल युवक ने शनिवार को 7 दिन के इलाज के बाद अस्पताल में दम तोड़ दिया। युवक की पहचान विनोद लाड के रूप में की गई।

घटना 20 जुलाई की है। जब बाइक सवार विनोद को एक लग्जरी कार ने टक्कर मार दी थी। घटना के बाद कार का ड्राइवर फरार हो गया था।

मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने युवक को अस्पताल भेजा। आरोपी ड्राइवर की पहचान किरण इंदुलकर के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर कार बरामद कर ली गई है।

दूसरा मामला नवी मुंबई का है। जहां रविवार (28 जुलाई) को एक तेज रफ्तार कार ने रिक्शा ड्राइवर को कुचल दिया। रविवार को इलाज के दौरान उसकी की मौत हो गई।

मुंबई के डीसी पंकज दहाणे ने बताया कि 28 जुलाई (रविवार) हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें तेज रफ्तार एसयूवी टक्कर के बाद ऑटो रिक्शा को काफी दूर घसीटती नजर आ रही है। घटना के बाद कार ड्राइवर वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

शिवसेना नेता के बेटे ने महिला को डेढ़ किमी तक घसीटा
इससे पहले 7 जुलाई एक तेज रफ्तार BMW ने स्कूटी सवार कपल को टक्कर मारी थी। घटना के बाद कार ड्राइवर ने भागने की कोशिश में महिला को कुचल दिया और डेड बॉडी को डेढ़ किमी तक घसीटा। हादसे में महिला की मौत हो गई तथा उसके पति की गंभीर चोटें आईं।

आरोपी कार चालक की पहचान शिवसेना नेता राजेश शाह के बेटे मिहिर शाह के रुप में की गई। जो हादसे के वक्त शराब पार्टी कर लौट रहा था।

एक्सीडेंट के बाद मिहिर ने सबसे पहले अपने पिता को फोन किया। उन्होंने ही उसे भागने के लिए कहा था। घटना के 60 घंटे बाद 9 जुलाई को मिहिर शाह को गिरफ्तार कर लिया गया था। 

पुणे में नाबालिग ने दो इंजीनियरों को कुचला था
पुणे में एक नाबालिग आरोपी ने 18-19 मई की रात पुणे के कल्याणी नगर इलाके में IT सेक्टर में काम करने वाले बाइक सवार युवक-युवती को टक्कर मारी थी, जिससे दोनों की मौत हो गई थी। घटना के समय आरोपी नशे में था। वह 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पोर्श स्पोर्ट्स कार चला रहा था।

मामला पुलिस तक पहुंचा और महज 14 घंटे के अंदर ही नाबालिग को जमानत मिल गई। जमानत के लिए निचली अदालत ने एक्सीडेंट पर निबंध लिखने और ट्रैफिक पुलिस के साथ 15 दिन काम करने जैसी शर्तें रखीं। लेकिन हंगामे के बाद आरोपी को सुधार गृह भेजकर उसके पिता और दादा समेत अन्य लोगों पर मामला दर्ज किया गया। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 05 August 2026
मुंबई: महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया पर 'गूंगी गुड़िया' कहे जाने के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। इस टिप्पणी को लेकर…
 05 August 2026
चेन्नई : कावेरी जल विवाद पर डीएमके के विरोध प्रदर्शन के दौरान तृषा पर विवादित टिप्पणी हुई। यह कॉमेंट तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री बेटे और डीएमके नेता ने की। मंगलवार…
 05 August 2026
बेंगलुरु : कर्नाटक के बेंगलुरु में एक पेट्रोल पंप मालिक ने कर्मचारियों की हेराफेरी पकड़ ली। पेट्रोल पंप पर कुछ कर्मचारियों ने डिस्पेंसर में इलेक्ट्रॉनिक चिप्स लगा रखी थी। जब…
 05 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी (NJA) ने एक गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक जजों को रेप, सेक्शुअल हैरेसमेंट जैसे मामलों की सुनवाई और फैसले लिखते…
Advt.