Select Date:

मुंबई इंडियंस का करोड़ों का गेंदबाज IPL से बाहर, चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने का सपना भी टूटा

Updated on 12-02-2025 04:09 PM
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के युवा ऑफ स्पिनर एएम गजांफर कमर के निचले हिस्से में फ्रेक्चर के कारण आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और आईपीएल दोनों से बाहर हो गए हैं । अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को यह घोषणा की। बाएं हाथ के स्पिनर नांगेयालिया खरोटे को 19 फरवरी से पाकिस्तान और यूएई में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में शामिल किया गया है। 20 साल के खरोटे बाएं हाथ के स्पिनर हैं और पिछले साल डेब्यू के बाद से 7 वनडे और 6 टी20 मैच खेल चुके हैं ।

4 महीने के लिए बाहर हुए गजांफर


गजांफर को पिछले साल अफगानिस्तान के जिम्बाब्वे दौरे पर चोट लगी थी और वह कम से कम चार महीने बाहर रहेंगे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक्स पर लिखा, ‘एएम गजांफर चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। उन्हें कमर के निचले हिस्से में फ्रेक्चर हुआ है। उन्हें जिम्बाब्वे दौरे पर चोट लगी थी और वह कम से कम चार महीने बाहर रहेंगे।’

आईपीएल से भी हुए बाहर


आईपीएल 21 मार्च से 25 मई तक होना है जिसमें गजांफर को मुंबई इंडियंस के लिए खेलना था। एसीबी ने यह भी बताया कि ऑफ स्पिनर मुजीबुर रहमान पूरी तरह से फिट होने तक वनडे टीम से बाहर रहेंगे हालांकि वह एसए 20 में पार्ल रॉयल्स के लिए खेले थे। अफगानिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी में पहला मैच कराची में 21 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से खेलना है।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अफगानिस्तान की टीम:


हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जदरान, इकराम अलीखिल, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदिन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, फरीह अहमद, फजलहक फारूकी, नांगेयालिया खरोटे, नावीद जदरान, नूर अहमद।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.