Select Date:

27 साल बाद मुंबई ने जीती ईरानी ट्रॉफी:लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 5वें दिन मिली जीत

Updated on 05-10-2024 02:35 PM

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में ईरानी ट्रॉफी का आज फाइनल डे रहा। मुंबई ने रेस्ट ऑफ इंडिया को हराकर 27 साल बाद ईरानी ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है। कप्तान अजिंक्य रहाणे की टीम ने ट्रॉफी जीती है।

मैच के 5वें दिन तनुष कोटियान ने शतक जड़ा और 9वें विकेट के लिए 163 गेंद पर 123 रनों की पार्टनरशिप की। मुंबई के बल्लेबाज मोहित अवस्थी के फिफ्टी मारते ही मैच खत्म कर दिया गया। तनुष कोटियान ने दूसरी पारी में 114 और मोहित अवस्थी ने 93 बाल पर 51 रन बनाए।

1997-98 में मुंबई ने यह ट्रॉफी जीती थी। रेस्ट ऑफ इंडिया के पास 30 टाइटल अभी तक है। कर्नाटक ने छह बार जीत दर्ज की है।

5वें दिन स्पिनर्स को मिल रही मदद इरानी ट्रॉफी के 5वें दिन पिच सपाट है। यहां पर धीमी गति से बाल टर्न हो रहा है। ऑफ स्पिनर को इस विकेट पर मदद मिलेगी। इकाना में मौसम साफ है, अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहेगा। इस दौरान हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटे की है।

रेस्ट ऑफ इंडिया के गेंदबाज सारांश जैन ने मैच से पहले कहा कि सेकेंड इनिंग में विकेट पर पैच बन जाते हैं। इससे हमारे लिए मदद होती है। 300 से लेकर 350 रन तक अगर हम मुंबई को रोकते हैं तो हम मैच जीत सकते हैं। हमारे पास अच्छे बल्लेबाज हैं। उन्होंने कहा कि वह रविंद्र चंद्रन अश्विन की तरह वह बॉलिंग करना चाहते हैं।

मुंबई के लिए दूसरी पारी में शॉ का अर्धशतक मुंबई का दूसरी पारी में पहला विकेट 52 रन के स्कोर पर गिरा। पृथ्वी शॉ ने हाफ सेंचुरी लगाई। वह 105 बाल पर 76 रन बनाकर आउट हुए। पारी में 8 चौके और एक छक्का लगाया। इसके बाद सारांश जैन और मानव सुधार की जोड़ी ने नियमित अंतराल पर विकेट लिए।

चौथा दिन स्पिनर्स के नाम रहा, मुंबई को मिली बढ़त ईरानी ट्रॉफी का चौथा दिन स्पिनर्स के नाम रहा है। इस दौरान पूरे दिन में स्पिनर्स ने 11 विकेट लिए। सिर्फ एक विकेट यश दयाल रन आउट हुए। मुंबई की टीम ने मैच खत्म होने तक 274 रन की बढ़त बनाई थी। पहले तीन दिन का मैच बल्लेबाजों और पेसर्स के नाम रहा था।

मैच के चौथे दिन रेस्ट ऑफ इंडिया ने पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 289 रनों से आगे खेलना शुरू किया। इस दौरान पूरी टीम 10 ओवर में 416 रनों पर ऑल आउट हो गई। तनुष कोटियान और शम्स मुलानी ने 3-3 विकेट और मोहित अवस्थी को 2 विकेट मिला। मोहम्मद जुनैद को एक विकेट मिला।

पहली पारी में रेस्ट ऑफ इंडिया के आउट होने पर मुंबई को 121 रनों की बढ़त मिली। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक मुंबई की टीम ने 40 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 153 रन बना लिए हैं। अभी मुंबई की टीम ने रेस्ट ऑफ इंडिया पर 274 रनों की बढ़त ले ली है। मुंबई की टीम ने पहली पारी में 537 रन बनाए थे।

अभिमन्यू ईश्वरन ने 191 रन की पारी खेली ध्रुव जुरैल के 393 रन के स्कोर पर आउट होने के बाद पूरी टीम ने सिर्फ 23 रन बनाने में छह विकेट गंवा दिए। इसके बाद अभिमन्यू ईश्वरन भी 396 रन के स्कोर पर शम्स मुलानी की गेंद पर आउट हुए। दोनों के बीच में 165 रनों की साझेदारी हुई। अभिमन्यू ने 292 बाल पर 191 रन बनाए। पारी में 16 चौके और एक छक्का लगाया।

रेस्ट ऑफ इंडिया ने टॉस जीतकर पहले की फील्डिंग

टॉस जीतने के बाद रेस्ट ऑफ इंडिया ने पहले गेंदबाजी चुनी। तीसरे दिन पहले सेशन तक मुंबई ने बैटिंग की और 537 रन बनाए। सरफराज खान 222 रन बनाकर नॉट आउट रहे। जबकि श्रेयस अय्यर, अजिंक्य रहाणे और तनुष कोटियान ने फिफ्टी जड़ी।

मुकेश कुमार ने झटके 5 विकेट रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने 5 विकेट लिए हैं। यश दयाल और प्रसिद्ध कृष्णा को 2-2 विकेट मिले। वहीं, एक सफलता ऑफ स्पिनर सारांश जैन को मिले।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
 27 July 2026
नई दिल्ली: अक्सर देखा जाता है कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद खिलाड़ी खेल से ही जुड़े पैसों को अपना करियर बनाते हैं, चाहे वह कमेंट्री हो, कोचिंग…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
Advt.