Select Date:

मुंबई की अमीना ने पाकिस्तान के हैंडलर अहसान गाजी से करवाया था संपर्क, अहमद 14 दिन की कस्टडी में

Updated on 05-08-2023 02:05 PM
लखनऊ: हिजबुल मुजाहिदीन (Hizbul Mujahideen) का गिरफ्तार संदिग्ध अहमद रजा का संपर्क पाकिस्तानी हैंडलर अहसान गाजी से मुंबई की अमीना के जरिए हुआ था। अमीना, अहमद को सोशल मीडिया पर मिली थी। वह अमीना से जिहाद के अलावा अपनी पत्नी के बारे में भी बातचीत करता था। अहमद ने एटीएस को पूछताछ में बताया है कि उसने आतंकी वारदात के लिए एक पिस्टल भी खरीदी थी, जिसे मुरादाबाद में गांव के पास छिपाकर रखा है। एटीएस को अहमद रजा की 14 दिनों की कस्टडी रिमांड मिल गई है। इस दौरान एटीएस इस पिस्टल करेगी और यह पता करने की कोशिश करेगी कि अहमद ने यह असलहा कैसे हासिल किया। इस साल रमजान के महीने में अहमद हथियारों की ट्रेनिंग के लिए जम्मू कश्मीर गया था। वहां वह करीब महीने भर रहा था। इससे पहले भी वह 2022 में भी ट्रेनिंग के लिए कश्मीर गया था।

अहमद ने एटीएस को बताया कि वह सोशल मीडिया पर लोगों की तलाश करते हुए जिहादी सोच रखने वाले काफी लोगों से मिला, उसने फेसबुक पर सालार केएचआर, मुसाफिर हूं टूटा हुआ और मुसाफिर मुसाफिर पेज बनाए थे। इंस्टाग्राम पर भी एक अकाउंट बनाया था। अहमद ने पाकिस्तान के खादिम हुसैन रिजवी की पाकिस्तानी पार्टी तहरीक-ए-लब्बैक की तर्ज पर लब्बैक आर्मी नाम का वॉट्सऐप ग्रुप भी बनाया था। एटीएस के मुताबिक अहमद पाकिस्तान के खादिम हुसैन रिजवी और हसन रजा नक्शबंदी से काफी प्रभावित था, उसके मोबाइल फोन में इनके कई जिहादी वीडियो भी मिले हैं। बताया कि वह 2020 से इन दोनों की तकरीरें सुनता आ रहा है। ये तकरीरें तकरीर भारत के खिलाफ थीं। अहमद ने बताया कि उनकी जिहादी सोच को वह अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट करता था।

सहारनपुर, जम्मू-कश्मीर और मुरादाबाद ले जाएगी एटीएस

एटीएस अहमद कस्टडी रिमांड के दौरान सहारनपुर, जम्मू-कश्मीर और मुरादाबाद ले जाएगी। इस दौरान उससे हिजबुल मुजाहिद्दीन की तंजीम से जुड़े लोगों की पहचान भी करवाई जाएगी। एटीएस यह भी पता लगाएगी कि अहमद सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर किन-किन ऐप के जरिए और कौन-कौन से लोगों से जुड़ा था। साथ ही जम्मू कश्मीर में वह और किन संगठनों के संपर्क में था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
 30 July 2026
ग्वालियर: मध्य प्रदेश में ऑक्सीटोसिन के अवैध इस्तेमाल और बिक्री को रोकने के लिए 13 साल पहले दिए गए निर्देशों पर अमल न होने का मामला अब तूल पकड़ चुका…
 30 July 2026
शिवसागर: असम के शिवसागर जिले में दिखो नदी का रौद्र रूप देखने के मिला है। इस नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने एक पूरे गांव को महज एक घंटे के…
 30 July 2026
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
 30 July 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
 30 July 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
 30 July 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
Advt.