मुनव्वर फारूकी ने खरीदा 6 करोड़ का शानदार अपार्टमेंट, जानिए नेट वर्थ और कहां-कहां से कितनी करते हैं कमाई
Updated on
24-09-2024 05:41 PM
पॉपुलर स्टैंड-अप कॉमेडियन और 'बिग बॉस 17' के विनर मुनव्वर फारूकी ने मुंबई में शानदार अपार्टमेंट खरीदा है। एक तरफ जहां मुनव्वर पिछले कुछ समय में किसी न किसी विवाद में फंसे, दूसरी ओर करियर में तरक्की कर रहे हैं। 'बिग बॉस 17' जीतने के बाद से तो उनके सितारे बुलंदियों पर हैं। अब उनके नए अपार्टमेंट की चर्चा है, जो उन्होंने वडाला स्थित न्यू कफ परेड में खरीदा है।
Munawar Faruqui के इस नए अपार्टमेंट की कीमत 6.09 करोड़ रुपये है। इसकी जानकारी 'स्क्वायर यार्ड्स' ने दी है। मुनव्वर ने यह अपार्टमेंट एक हाई राइज बिल्डिंग में लिया है, जिसमें फिलहाल कंस्ट्रक्शन चल रहा है। 'स्क्वायर यार्ड्स' को जो डॉक्यूमेंट्स मिले हैं, उनके मुताबिक अपार्टमेंट 1,767.97 स्क्वायर फुट में फैला है। इसमें तीन पार्किंग स्पेस हैं।
16 सितंबर को हुआ रजिस्ट्रेशन, सारी सुविधाओं से लैस
मुनव्वर फारूकी ने इस अपार्टमेंट का रजिस्ट्रेशन 16 सितंबर, 2024 को करवाया था। इसके लिए उन्होंने 30 हजार रुपये के साथ 36.6 लाख रुपये के स्टांप शुल्क का भुगतान किया। जिस बिल्डिंग में मुनव्वर का यह नया अपार्टमेंट है, उसमें सारे अपार्टमेंट्स 3BHK और 4BHK हैं और हर तरह की सुविधा उपलब्ध है।
मुनव्वर फारूकी की नेट वर्थ, कहां से होती है कितनी कमाई
मुनव्वर फारूकी की नेट वर्थ और संपत्ति की बात करें, तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह 8 करोड़ रुपये है। स्टैंड-अप कॉमेडी, रियलिटी शोज, म्यूजिक वीडियोज, ब्रांड एंडोर्समेंट और यूट्यूब से मुनव्वर ने काफी मोटा पैसा कमाया है। 'बिग बॉस 17' जीतने पर उन्हें 50 लाख रुपये मिले थे। बताया जाता है कि 'बिग बॉस 17' में रहने के दौरान उन्हें रोजाना 7-8 लाख रुपये फीस मिली थी। अगर इसमें प्राइज मनी को जोड़ दिया जाए, तो पूरे सीजन में उन्होंन 1.7 करोड़ रुपये कमाए थे।
मुनव्वर की इंस्टाग्राम से कमाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुनव्वर फारूकी एक स्टेज परफॉर्मेंस के लिए डेढ़ से ढाई लाख रुपये चार्ज करते हैं। वहीं, इंस्टाग्राम पर एक स्पॉन्सर्ड पोस्ट के लिए उनकी फीस 15 लाख रुपये है।
एक्टर अली गोनी और जन्नत जुबैर को 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' का विनर घोषित किया गया है। हफ्तों तक चले कुकिंग चैलेंज, मजाक-मस्ती और सेलिब्रिटीज के बीच अच्छे तालमेल के…
कोलकाता में शुक्रवार को छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद श्रीलेखा मित्रा कानूनी मुश्किलों में फंस गई हैं। उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमानजनक पोस्टर दिखाने…
मशहूर होस्ट करण जौहर एक बार फिर नए सीजन की कमान संभालते नजर आएंगे। इस बार अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े 21 जाने-माने सेलिब्रिटी भरोसे, धोखे और चालबाजी के इस सबसे…
हनी सिंह के साथ करियर की शुरुआत करने वाले पंजाबी सिंगर रेशम सिंह अनमोल ने E20 पेट्रोल को लेकर नया दावा किया है। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट में रेशम…
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…