पहलगाम आतंकी हमले की बर्बरता पर खौला मुनमुन दत्ता का खून- इन चूहों को बिल से बाहर निकालो, धरती से मिटा दो
Updated on
24-04-2025 02:20 PM
तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वालीं मुनमुन दत्ता ने पहलगाम आतंकी हमले पर गुस्सा निकाला है। उन्होंने हिंदू पर्यटकों को जानबूझकर निशाना बनाए जाने की बात कही, और आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
22 अप्रैल को पहलगाम की बैसारन घाटी में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया। उन्होंने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिनमें 28 पर्यटकों की मौत हो गई, और कई घायल हो गए। इस हमले को लेकर दर्ज एफआईआर में यह बात सामने आई कि आतंकियों ने पर्यटकों से उनका मजहब पूछकर उन्हें मारा। उनका धर्म पूछा और कुछ को कलमा पढ़ने के लिए कहा। यहां तक कि कई पर्यटकों की जबरन पैंट उतरवाई गई और आईडी चेक की गई।
मुनमुन दत्ता का फूटा गुस्सा- बर्बर और जघन्य है हमला
इसी पर मुनमुन दत्ता का खून खौल उठा है और उन्होंने आतंकियों के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'कश्मीर में एक बार फिर हिंदू पर्यटकों पर क्रूर आतंकवादी हमला हुआ। यह जघन्य है, यह बर्बर है। मुर्शिदाबाद से पहलगाम तक, हिंदुओं को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है और धर्म के नाम पर मारा जा रहा है। क्या हमने बहुत कुछ नहीं देखा है?
'इन्हें बिलों से बाहर निकालो और नामोंनिशान मिटा दो'
मुनमुन दत्ता ने आगे लिखा, 'पहलगाम के अपराधियों को उनके चूहे के बिल से बाहर निकाला जाना चाहिए और धरती के चेहरे से मिटा दिया जाना चाहिए। आतंकवादियों ने उनसे अपनी पहचान दिखाने और पैंट उतारने की मांग की। इसके बाद हिंदुओं को निशाना बनाया गया और उन्हें गोली मार दी गई।'
'क्या कश्मीर में वाकई शांति थी या...'
मुनमुन दत्ता यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने अपना गुस्सा निकालते हुए आगे लिखा, 'क्या कश्मीर में वाकई शांति थी या फिर यह किसी बड़ी घटना की तैयारी के लिए एक रणनीतिक चुप्पी थी? हम इन आतंकवादियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग करते हैं। इजरायल से कुछ सबक लें और इस जघन्य अपराध के हर अपराधी को खत्म कर दें।'
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…