Select Date:

मूर्ति बोले- परिवार को इंफोसिस से अलग रखना गलत फैसला मैं गलत आदर्शवादी था, पत्नी सुधा कंपनी के दूसरे को-फाउंडर्स से ज्यादा काबिल थीं

Updated on 06-01-2024 01:28 PM

इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति ने कहा है कि परिवार को कंपनी से अलग रखना एक गलत फैसला था। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता था कि कॉर्पोरेट गवर्नेंस का मतलब है कि इसमें परिवार शामिल ना हो।

क्योंकि उन दिनों ज्यादातर बिजनेस फैमिली ओन्ड थे, जिनमें परिवार के बच्चे आते और कंपनी चलाते थे। इनमें कॉर्पोरेट के नियमों का भारी उलंघन होता था।’

नारायण मूर्ति ने ये बात CNBC को दिए एक इंटरव्यू में कही। उन्होंने कहा कि वो मानते थे कि उनकी पत्नी सुधा मूर्ति कंपनी के दूसरे को-फाउंडर्स से ज्यादा काबिल हैं। लेकिन, उन्होंने कभी भी सुधा को कंपनी जॉइन करने की परमिशन नहीं दी। इसी के साथ ही उन्होंने हफ्ते में 70 घंटे काम करने की सलाह देने वाले बयान का भी बचाव किया।

मूर्ति बोले- मैं गलत आदर्शवादी था
मूर्ति ने कहा इस गलती का एहसास उन्हें तब हुआ जब कुछ साल पहले वो फिलॉसफी के कुछ प्रोफेसर्स के साथ डिस्कशन कर रहे थे। प्रोफेसर्स ने उनसे कहा था, ऐसा करना उनकी गलती थी। मूर्ति ने कहा कि उन दिनों मैं जो कर रहा था वो मुझे आदर्शवाद लगता था। लेकिन अब लगता है, मैं गलत आदर्शवादी था।

मेरा बेटा इंफोसिस जॉइन करने के लिए कभी नहीं कहेगा
मूर्ति से पूछा गया कि उनके बेटे रोहन मूर्ति हॉर्व्ड में स्कॉलर हैं। अगर वो कल इंफोसिस जॉइन करने के लिए कहते हैं, तो आप क्या करेंगे? इसके जवाब में मूर्ति ने कहा, रोहन उनसे कहीं ज्यादा सख्त हैं। वो ऐसा कभी नहीं कहेंगे। रोहन मूर्ति 40 साल के हैं। उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से PhD किया है। वो एक सॉफ्टवेयर फर्म के मालिक भी हैं। उनकी कंपनी डेटा प्रोसेसिंग का काम करती है।

नारायण मूर्ति ने 70 घंटे काम करने की सलाह का बचाव किया
यदि किसी ने किसी फील्ड में मुझसे ज्यादा सफलता हासिल की है, भले ही वह मेरे संबंधित हो उनका सम्मान करूंगा। मैं उससे पूछूंगा कि यह बयान देने में मुझसे कहां गलती हुई। दरअसल, नारायण मूर्ति ने पिछले साल भारतीय युवाओं को हफ्ते में 70 घंटे काम करने की सलाह दी थी। उनके इस बयान पर लोगों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। इसी बयान के बारे में जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने अपने बयान का बचाव किया।

1981 में की थी इंफोसिस की स्थापना
नारायण मूर्ति ने भारत के दूसरे सबसे बड़े टेक फर्म इंफोसिस की स्थापना 1981 में की थी। तब से लेकर 2002 तक कंपनी के CEO रहे थे। इसके बाद 2002 से 2006 तक बोर्ड के चेयरमैन रहे। अगस्त 2011 में चेयरमैन एमेरिटस की उपाधि के साथ मूर्ति कंपनी से रिटायर हो गए थे। हालांकि, एक बार फिर कंपनी में उनकी एंट्री 2013 में एग्जिक्यूटिव चेयरमैन के तौर पर हुई। इस दौरान उनके बेटे रोहन मूर्ति उनके एग्जिक्यूटिव असिस्टेंट के तौर पर का कर रहे थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.