Select Date:

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मस्क ने चेंज किया बायो लिखा- 'चीफ ट्रोल ऑफिसर', लोकेशन भी चेंज की

Updated on 10-01-2024 01:22 PM

एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने बायो को चेंज कर उसमें CTO यानी 'चीफ ट्रोल ऑफिसर' लिख लिया है। इसके अलावा मस्क ने अपनी लोकेशन को भी बदलकर इसे 'ट्रॉलहेम' से रिनेम कर दिया है।

मस्क के बायो चेंज करने के बाद उस पोस्ट को 10 जनवरी दोपहर 12:00 बजे तक 2.52 करोड़ लोगों ने देख लिया है। इसे 85 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक भी किया है। इसके अलावा 8,400 लोगों ने इसे रिपोस्ट किया है। जबकि सात हजार से ज्यादा लोगों ने कॉमेंट कर चुटकी ली है।

एक यूजर ने लिखा, 'क्या (CMO) चीफ मीम ऑफिसर का भी रोल है?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'तो एलन अपना लोकेशन मीम स्ट्रीट में कब बदल रहे हैं? मुझे लगता है कि वह शायद गूगल-अर्थ के फ्रंट अपडेट होने का इंतजार कर रहे हैं।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, क्या यह पोस्ट अब भी खाली है, मेरे पास काफी रिज्यूमे पड़े हैं।'

अमेरिकी बिजनेसमैन, टेस्ला और एस्पेस-एक्स के मालिक एलन मस्क अपने मजाकिया अंदाज और हरकतों के चलते चर्चा में बने रहते हैं। इससे पहले अक्टूबर 2022 में ट्विटर के अधिग्रहण के बाद बायो चेंज कर खुद को 'चीफ ट्विट' लिख लिया था। इसके कुछ ही दिन बाद उन्होंने अपने बायो में बदलाव किया और खुद को 'ट्विटर कंप्लेंट हॉटलाइन ऑपरेटर' लिखा।

अक्टूबर 2022 में 44 विलियन डॉलर में खरीदा था ट्विटर
मस्क ने 27 अक्टूबर 2022 को 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर को खरीद लिया था। तब से उन्होंने उसमें कई बड़े बदलाव किए हैं, इसमें सबसे बड़ा बदलाव 'ट्विटर' का नाम बदलकर 'X' करने का रहा है। इसके अलावा उन्होंने शुरुआत में कई बड़े बदलाव किया, जो चर्चा में रहे थे।

एलन मस्क के बड़े फैसले जो चर्चा में रहे...

1. आधे से ज्यादा कर्मचारियों को निकाला
ट्विटर खरीदने के बाद मस्क ने सबसे पहले कंपनी के चार टॉप ऑफिशियल्स को निकाला था। इनमें CEO पराग अग्रवाल, फाइनेंस चीफ नेड सेगल, लीगल एग्जीक्यूटिव्स विजया गड्डे और सीन एडगेट शामिल थे। जब मस्क ने ट्विटर की कमान संभाली थी, तब उसमे करीब 7,500 एम्प्लॉई थे।

2. कई ब्लॉक अकाउंट को अन-ब्लॉक किया
नवंबर 2022 में मस्क ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई ब्लॉक अकाउंट को अनब्लॉक किया था। उन्होंने ट्विटर पर ट्रम्प की वापसी को लेकर एक पोल किया था। उन्होंने पूछा था, क्या प्रेसिडेंट ट्रंप का अकाउंट बहाल किया जाना चाहिए। 'हां या ना'। 1.5 करोड़ से ज्यादा यूजर्स ने वोटिंग में हिस्सा लिया और 52% लोगों ने 'हां' में जवाब दिया था।

3. ब्लू सब्सक्रिप्शन सर्विस लॉन्च की
एलन मस्क ने दुनियाभर में ब्लू सब्सक्रिप्शन लॉन्च किया था। भारत में वेब यूजर्स के लिए ब्लू सब्सक्रिप्शन कॉस्ट 650 रुपए रखी थी। मोबाइल के लिए सब्सक्रिप्शन चार्ज 900 रुपए महीना रखी थी। इसमें ब्लू टिक, लंबे वीडियो पोस्ट समेत कई सारे फीचर्स मिलते हैं।

4. कैरेक्टर लिमिट बढ़ाई, पोस्ट पढ़ने की लिमिट
मस्क ने पोस्ट की कैरेक्टर लिमिट 280 से बढ़ाकर 25,000 कर दी थी। पोस्ट पढ़ने की लिमिट भी अप्लाय की है। वेरिफाइड यूजर एक दिन में सिर्फ दस हजार पोस्ट पढ़ सकते हैं। अनवेरिफाइड यूजर एक हजार पोस्ट, वहीं नए अनवेरिफाइड यूजर रोजाना सिर्फ 500 पोस्ट ही पढ़ सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.