Select Date:

मुथूट माइक्रोफिन का शेयर 5% नीचे लिस्ट, सेंसेक्स में 300 अंक से ज्यादा की बढ़त

Updated on 26-12-2023 01:54 PM

शेयर बाजार में आज यानी मंगलवार (26 दिसंबर) को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 71,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में 100 अंक से ज्यादा की तेजी है। ये 21,450 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

स्टॉक एक्सचेंज पर आज तीन शेयरों की लिस्टिंग हुई। मोतीसंस ज्वेलर्स 88.9% ऊपर 103.90 रुपए पर लिस्ट हुआ। वहीं, NSE पर ये 98.18% ऊपर 109 रुपए पर लिस्ट हुआ। इसका इश्यू प्राइस 55 रुपए था। इसका IPO 18 दिसंबर से 20 दिसंबर तक खुला था।

वहीं मुथूट माइक्रोफिन का शेयर NSE पर 275.30 रुपए पर लिस्‍ट हुआ, जो इसके IPO प्राइस 291 रुपए से 5.40% कम है। BSE पर ये 4.47% नीचे 291 रुपए पर खुला। इसके अलावा सूरज एस्टेट का शेयर भी BSE पर 4.5% नीचे 343 रुपए पर और NSE पर 340 रुपए पर लिस्ट हुआ। इसका इश्यू प्राइस 360 रुपए प्रति शेयर था।

इनोवा कैपटैब लिमिटेड के IPO में निवेश का आखिरी मौका
इनोवा कैपटैब लिमिटेड के IPO में पैसा लगाने का आज आखिरी मौका है। इसका IPO 21 दिसंबर से खुला है, जो आज यानी 26 दिसंबर को बंद होगा। 29 दिसंबर को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगा। इश्यू का प्राइस बैंड ₹426-₹448 है। ₹570 करोड़ जुटाने के लिए कंपनी ये IPO लाई है। 2005 में बनी कंपनी इनोवा कैपटैब लिमिटेड एक फार्मास्यूटिकल कंपनी है।

शनिवार और रविवार के अलावा 2024 में 14 दिन नहीं होगा कारोबार
अगले साल यानी 2024 में शनिवार और रविवार के अलावा 14 दिन शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा। शेयर बाजार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर, 8 मार्च को महा शिवरात्रि, 25 मार्च को होली, 29 मार्च गुड फ्राइडे, 11 अप्रैल ईद, 17 अप्रैल रामनवमी, 1 मई महाराष्ट्र दिवस, 17 जून बकरीद, 17 जुलाई मुहर्रम, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती, 1 नवंबर पर दिवाली, 15 नवंबर गुरुनानक जयंती और 25 दिसंबर को क्रिसमस पर शेयर बाजार बंद रहेगा।

शुक्रवार को बाजार में रही थी तेजी
इससे पहले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार (22 दिसंबर) को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 241 अंक की तेजी के साथ 71,106 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 94 अंक की तेजी रही। यह 21,349 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 में गिरावट देखने को मिली थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.