Select Date:

7 साल में पहली बार म्यूचुअल फंड नेगेटिव, जान लीजिए वजह

Updated on 22-10-2025 02:35 PM
नई दिल्ली: 2018 के बाद सात साल में यह पहली बार है जब ज्यादातर इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीमों में एक साल का रोलिंग रिटर्न नेगेटिव हो गया है। Elara Capital के आंकड़ों के मुताबिक, शेयरों में जमकर पैसा लगाने और कुछ खास जगहों पर निवेश के बावजूद, निवेशक हर तरफ हो रही परफॉर्मेंस की गिरावट से बच नहीं पाए हैं। इस गिरावट को देखते हुए निवेशक अब सतर्क हो गए हैं।

रोलिंग रिटर्न किसी स्कीम द्वारा दिए गए लॉन्ग-टर्म रिटर्न का एक औसत कैलकुलेशन है। यह किसी भी स्कीम का एक अवधि के लिए लिया गया सालाना रिटर्न भी है। इसका विश्लेषण करके, निवेशक यह समझ सकते हैं कि किसी फंड ने किसी निश्चित समय सीमा में किस तरह का प्रदर्शन किया है। ET के मुताबिक, यह ट्रेंड अगस्त 2025 के आसपास साफतौर पर पलटने लगा।

एक्स्ट्रा रिटर्न

उस वक्त, AUM-वेटेड मीट्रिक (यह इक्विटी म्यूचुअल फंड की ओवरऑल परफॉर्मेंस को ट्रैक करता है) 2018 के बाद पहली बार नेगेटिव हो गया। एक साल का रोलिंग रिटर्न ( यह निवेशकों के भरोसे और निवेश का एक बड़ा पैमाना है) अब जीरो से नीचे है। यह कई सालों की तेजी के बाद एक बड़ा बदलाव है। खास बात यह है कि फरवरी 2025 से इक्विटी फंड्स ने एक साल के रोलिंग बेसिस पर डेट (Debt) फंड्स से भी खराब प्रदर्शन किया है।डेट के मुकाबले इक्विटी पर मिलने वाला एक्स्ट्रा रिटर्न घटकर सिर्फ 10% रह गया है, जो अक्टूबर 2020 के बाद सबसे कम है। Elara के मुताबिक, पिछले दो महीनों में प्योर इक्विटी फंड में निवेश में कमी आई है। जुलाई में 42,700 करोड़ रुपये का निवेश आया, वहीं अगस्त में यह घटकर 33,430 करोड़ रुपये और सितंबर में 30,400 करोड़ रुपये रह गया। स्मॉलकैप के निवेश में दूसरी सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.